Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: crashes

Brazil: साओ पाओलो में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Brazil: साओ पाओलो में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

विदेश
साओ पाओलो। ब्राजील (Brazil) के साओ पाओलो (Sao Paulo) में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Passenger Plane crashes) हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार (62 people on board plane) थे। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोगों को बचाया गया है इस बारे में अंतिम जानकारी उपलब्ध नहीं मिल सकी है। यह विमान 14 साल पुराना विमान था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सव...
बिहार: दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर में दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

बिहार: दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर में दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

देश
-ट्रेन की 8 बोगी पटरी से उतरी पटना (Patna)। दिल्ली (Assam) से असम के कामख्या (Delhi to Kamakhya) तक जाने वाली ट्रेन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express Train) (ट्रेन संख्या 2506) बिहार में बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर (8 bogies derail) गई, जबकि दो बोगी पलट गई। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक आठ बगिया पटरी से उतरी हैं। जिसमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल भी हैं घायलों की जानकारी अभी नहीं प्राप्त हुई है। डुमरांव के एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन की कुल 8 बोगी डिरेल हुई है और बोगी पलट गई है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दानापुर रेल मंडल की तरफ से जारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मि...
रूस का मिग-31 विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों की तलाश जारी

रूस का मिग-31 विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों की तलाश जारी

विदेश
मॉस्को (Moscow)। प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के ऊपर रूस का एक मिग-31 लड़ाकू विमान (Russian MiG-31 fighter plane) प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त (crashed) हो गया। इसमें सवार दो पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बचाव दल विमान के चालक दल के दो सदस्यों की तलाश कर रहा है। सेना ने कहा है कि विमान में हथियार नहीं थे। इसने तुरंत कोई और विवरण नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है। मिग-31 दो सीट वाला दोहरे इंजन से सुसज्जित सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जिसे लंबी दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 1980 के दशक से सोवियत और रूसी वायुसेना को सेवा दे रहा है।...