Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: cow dung

सनातन हिन्दू संस्कृति : गाय के गोबर से आकाश में उड़ते रॉकेट

सनातन हिन्दू संस्कृति : गाय के गोबर से आकाश में उड़ते रॉकेट

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत की ऋषि और ज्ञान परम्परा में गाय का सदा से महत्व बताया जाता रहा है, ऋग्वेदकालीन समाज से लेकर सनातन हिन्दू धर्म में आज का आधुनिक समाज ही क्यों न हो, गाय को एक माता के रूप में पूज रहा है। गाय के बारे में अनेक मंत्र, श्लोक भी मिल जाते हैं जोकि उसके प्रत्येक तत्व (दूध, घी, दही, मक्खन, मूत्र, गोबर) तक को पवित्र मानकर उसके विविध प्रकार से मनुष्य जीवन में व्यवहार करने की आज्ञा देते हैं। किंतु इस विचार के विपरीत भी कुछ जन हैं जिन्हें गाय सदैव से अन्य पशुओं के समान ही नजर आती रही है और उसकी कोई विशेषता उन्हें दिखाई नहीं देती बल्कि जो उसके लिए श्रद्धा भाव रखते हैं, ऐसे लोगों को ये जन मूर्ख, जड़वत और घोर अंधकारवादी नजर आते हैं। अभी हमने देखा भी कि एक संसद सदस्य ने कैसे गाय के प्रति श्रद्धा रखनेवालों का खुले में मजाक बनाया ! चलिए, गाय और उसके प्रति सम्मान भाव रखनेवालों स...
अहंकार का नाश करती है गोवर्धन पूजा

अहंकार का नाश करती है गोवर्धन पूजा

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल पांच दिवसीय दीपावाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और चौथे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है लेकिन इस वर्ष गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। दरअसल इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। चूंकि हिन्दू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है, इसीलिए द्रिक पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 13 नवंबर को भी गोवर्धन पूजा की जा सकती है लेकिन 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा करने का शुभ मुहूर्त प्रातः 6ः43 से प्रारंभ होकर 8.52 तक सर्वोत्तम है। 14 नवंबर दो बजे के बाद भाई दूज की तिथि शुरू होगी। कार्तिक मास की शुक्ल प्रतिपदा को मना...
किसान, गोबर और गौ-मूत्र से बनाएं खाद : कृषि मंत्री पटेल

किसान, गोबर और गौ-मूत्र से बनाएं खाद : कृषि मंत्री पटेल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने किसानों (farmers) से गौ-मूत्र और गोबर (cow urine and dung) से खाद बना कर खेतों में उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सपने को पूरा करने के लिये हम सभी को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभानी होगी। मंत्री पटेल ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि प्राकृतिक खेती हम सभी के लिये लाभदायक है। उन्होंने बारंगा में अपने खेत पर गोबर और गौ-मूत्र से खाद भी बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। मंत्री पटेल ने भी अपने खेत में प्राकृतिक खेती प्रारंभ की है। वे गोबर, गौ-मूत्र, मिट्टी, बेसन, वनस्पति और गुण से जीवामृत बना रहे हैं। मंत्री पटेल ने ...