Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: consecration

भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अद्भुत क्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अद्भुत क्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) रविवार देर शाम भोपाल में पीर गेट (सोमवारा) स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर (curfew wali mata temple) पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम (Ramotsav program) में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का अंत कर उसके अहंकार को समाप्त कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित रामभक्तों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। उन्होंने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ...
देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

देश के स्वाभिमान की पुनर्स्थापना है श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अवर्गीकृत
- डॉ. मोहन यादव आज सौभाग्य का पावन अवसर है। सैकड़ों वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है...अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर रामलला विराजमान हो रहे हैं। पूरे संसार के सनातनी हर्षित, आनंदित और प्रफुल्लित हैं। समूचे विश्व में जयश्रीराम गुंजायमान है। हम सभीसौभाग्यशाली हैं कि हमें यह सुखद दृश्यदेखने का अवसर मिला है।श्रीरामजी की गरिमा के अनुरूप मंदिर निर्माण के लिये पीढ़ियों ने पांच सौ वर्ष तक संघर्ष किया इसमें अनगिनत बलिदान हुए। राम मंदिर हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, राष्ट्रीयत्व और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। यह सनातन समाज के संकल्प, संघर्ष और जिजीविषा का ही परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। यह उमंग और उत्सव का अवसर है,समूचा समाजउल्लास के साथ खुशियां मना रहा है। राजा राम प्रत्येक भारतीय और विश्व में व्याप्त सनातनियों के आदर्श...
अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर मप्र में 16 से 22 जनवरी तक होंगे आयोजन

अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर मप्र में 16 से 22 जनवरी तक होंगे आयोजन

देश, बिज़नेस
- मंदिरों में राम कीर्तन, दीप प्रज्जवलन और प्रत्येक घर में दीपोत्सव भोपाल (Bhopal)। अयोध्या (Ayodhya) में आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration of the statue of Lord Shri Ram) को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम (Various programs in all districts) आयोजित करने के निर्देश कलेक्टरों को जारी किये हैं। आदेश में 16 से 22 जनवरी तक के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गरिमापूर्वक मनाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। स्थानीय निकायों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से स्पेशल ट्रेनों तथा सड़क मार्गों से अयोध्या जा रहे तीर्थ-यात्रियों के सम्मान/स्वागत की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक मंदिर में 16 जनवरी से 2...