Monday, April 21"खबर जो असर करे"

Tag: Congress

पूर्वोत्तर में कांग्रेस के ‘पराई’ होने के निहितार्थ

पूर्वोत्तर में कांग्रेस के ‘पराई’ होने के निहितार्थ

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर सियासत अपने रंग-ढंग बदलती रहती है जिसकी पटकथा समय लिखता है, जो समय के साथ नहीं बदलता, समय उसे बदल देता है। समय की गति को समझने में कांग्रेस शायद गच्चा खा गई। पूर्वोत्तर से कांग्रेस का तकरीबन बोरिया-बिस्तर बंध चुका है। एक जमाना था, जब पूर्वोत्तर राज्यों में मुल्क के सबसे उम्रदराज सियासी दल ‘कांग्रेस’ का बोलबाला होता था। कांग्रेस के मुकाबले अन्य दल वहां बिल्कुल भी नहीं टिकते थे। चुनावी मौसम में सियासी लहर सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की ही बहती थी। फिर, चुनाव चाहे पंचायती हो, या लोकसभा का, सभी में पार्टी की विजयी सुनिश्चित हुआ करती थी। लेकिन अब सियासी परिदृश्य पहले के मुकाबले एकदम जुदा है। अवाम ने पुरानी पटकथाओं को नकार दिया है। कांग्रेस के लिए वहां स्थिति अब ऐसी है कि सूफड़ा ही साफ हो गया है। हाल ही में मिजोरम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया, उसमें मात्र सिंगल सीट कांग्रेस को ...
कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं : विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचारियों के खात्मे की गारंटी हैं : विष्णुदत्त शर्मा

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (BHOPAL)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (BJP state president Vishnudutt Sharma) ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Congress Rajya Sabha MP from Jharkhand Dheeraj Sahu) के झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल स्थित ठिकानों पर छह दिसंबर से आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Department raid) चल रही है। अब तक उनके पास से 210 करोड़ रुपये कैश मिल चुके हैं, जो अब तक इस तरह के छापों में बरामद हुई सबसे बड़ी नकद राशि है। नोटों के बंडल अभी भी इतनी बड़ी तादाद में मिल रहे हैं कि उनकी गिनती के लिए कई मशीनें मंगानी पड़ी है। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन (Congress and arrogant alliance) के नेता जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। इस घटना से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि कांग्रेस भ्रष्टा...
हम विकास के डबल इंजन, राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजनः शिवराज

हम विकास के डबल इंजन, राहुल-प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजनः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा, मंदसौर, सैलाना, बड़नगर, उज्जैन उत्तर, घट्टिया, उदयपुरा, शमशाबाद, गंजबासोदा, विदिशा और नरेला में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में मोदी वहां हैं और मामा यहां हैं, लेकिन कांग्रेस में केवल मनोरंजन है। हम डबल इंजन हैं तो वो दोनों भाई-बहन डबल मनोरंजन हैं। दोनों भाई-बहन मनोरंजन करने ही मध्यप्रदेश आते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं कि तीन साल में केवल 21 लोगों को रोजगार मिला। कभी वो बता देती हैं कि भगवान राम को 13 साल के लिए वनवास हुआ था.. अब उनको यही पता नहीं है की राम भगवान को वनवास कितने साल हुआ था। राहुल गांधी भी कुछ भी बोलते रहते हैं, ये भाई बहन रोज झूठ बोलते हैं। ...
MP Elections: शिवराज बोले- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं

MP Elections: शिवराज बोले- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन (Support of BJP candidates) में आमला, भैंसदेही, मानपुर, केवलारी, बरघाट, छिंदवाड़ा, परासिया और सौंसर सहित आठ चुनावी सभाओं (eight election meetings) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कह रही थीं कि मामा तो कंस भी था। मैडम प्रियंका आप वैसे ही काम करते हो तो आपको कंस ही दिखाई देगा। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि, हम भाजपा के पांच पांडवों से लड़ रहे हैं, फिर ये तो कौरव हुए। कांग्रेस कभी भी रिश्तों को समझ नहीं सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार है कि उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना को पांच साल तक के लिए और ब...
कांग्रेस फैला रही जातिवाद का जहर, विकास सिर्फ कमल का फूल ही करेगाः सिंधिया

कांग्रेस फैला रही जातिवाद का जहर, विकास सिर्फ कमल का फूल ही करेगाः सिंधिया

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मान्धाता, बदनावर, सोनकच्छ, भोजपुर और भोपाल उत्तर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सबोधित कर जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना के नाम पर जातिवाद का जहर फ़ैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। हमें जातिवाद के विष में नहीं फंसना है क्योकि आपका विकास सिर्फ कमल का फूल ही करेगा। हमें 17 नवंबर को सनातन का विरोध करने वाली इस कांग्रेस का बोरिया बिस्तर बाँध कर मध्यप्रदेश से निकाल फेंकना है। निमाड़ क्षेत्र के साथ सिंधिया परिवार का एक आध्यात्मिक रिश्ता सिंधिया ने मांधाता में ओंकारेश्वर धाम को प्रणाम करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से मेरा और सिंधिया परिवार का एक आध्यात्मिक रिश्ता है, शायद यहाँ मौजूद बहुत लोगों को पता न हो पर आ...
चुनाव में ही कांग्रेस को क्यों याद आते हैं मंदिर

चुनाव में ही कांग्रेस को क्यों याद आते हैं मंदिर

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित भारतीय राजनीति में मुस्लिम तुष्टिकरण को चुनाव जीतने का मंत्र मन जाता रहा है किन्तु 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने और फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिए जाने के बाद स्थितियों में बड़ा बदलाव आया है। कुछ वर्ष पूर्व तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारा लगाया जाता था, “रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे” और विरोधी दल पलटवार करते हुए कहते थे, “रामलला हम आएंगें मंदिर वहीं बनाएंगें किंतु तारीख नहीं बताएंगे”। अब सब कुछ परिवर्तित हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ जाने के बाद अयोध्या नगरी में दिव्य-भव्य गगनचुम्बी राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है। रामलला के विराजमान होने की तिथि भी आ गई है। आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम अपने अस्थायी मंदिर से नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित...
मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

मप्र विस चुनावः कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचारः जेपी नड्डा

देश, मध्य प्रदेश, राजनीति
भोपाल (Bhopal)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने कहा कि कांग्रेस का मतलब (Congress means) है करप्शन (corruption), भ्रष्टाचार (atrocities), अत्याचार (malpractices), अनाचार, आपके हकों पर डाका। कांग्रेस जहां रहेगी वहां भ्रष्टाचार तो होना ही है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं। दूसरी तरफ भाजपा (BJP) का मतलब है आपकी तरक्की, आपका विकास, आपकी सरकार और आपके साथ प्रदेश को आगे बढ़ाना। इसलिए ये चुनाव सिर्फ उषा ठाकुर को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये मध्यप्रदेश को आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ाने का चुनाव है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार शाम को इंदौर जिले के महू में पार्टी प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां विशाल रोड शो भी किया। नड्डा ने कहा कि सभा में बड़ी संख्या में हमारे नौजवान स...
भारत चंद्रमा पर लैंडिंग कर चुका, राहुल यान को लॉन्च नहीं कर पा रही कांग्रेसः राजनाथ सिंह

भारत चंद्रमा पर लैंडिंग कर चुका, राहुल यान को लॉन्च नहीं कर पा रही कांग्रेसः राजनाथ सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- भारत अब कमजोर नहीं, मोदी के नेतृत्व में ताकतवर देश बना : रक्षा मंत्री ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं बल्कि एक ताकतवर राष्ट्र बन गया है। मोदी सरकार से पहले आतंकवादी देश में आते थे और वारदातें करके लौट जाते थे लेकिन इस बार आतंकियों ने जब पुलवामा पर हमला किया तो मोदी सरकार ने 10 मिनट में फैसला किया और हमारी सेना ने एयर स्ट्राइक करके आतंकियों और उनके आका को जवाब दे दिया। आज भारत अपनी सीमा के अंदर और सीमा पार करके भी देश की रक्षा करने में सक्षम है। 2014 से पहले जब भारत बोलता था, तो दुनिया उस पर ध्यान नहीं देती थी लेकिन आज जब भारत बोलता है, तो सारी दुनिया ध्यान से सुनती है। मोदी के नेतृत्व में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर रहा है, मंगल यान की तैयारी कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने राहुल यान को ही लॉन्च नहीं कर पा रही है। राजनाथ सिंह ...
अधिकारियों के बाद अब हमारी बहनों को धमका रही कांग्रेसः शिवराज

अधिकारियों के बाद अब हमारी बहनों को धमका रही कांग्रेसः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में भाजपा (BJP) का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए अब धमकी देने पर उतर आई है। कांग्रेस के नेता पहले अधिकारियों को धमकी दे रहे थे, अब तो उनके नेता हमारी स्व सहायता समूह की बहनों (Sisters of Self Help Group) को भी धमकी देने लगे हैं। कांग्रेस के नेता स्व सहायता समूह की बहनों को कह रहे हैं कि बहुत भैया-भैया कर रही हो, कांग्रेस की सरकार बनी तो तुम्हारे घर में चूल्हे नहीं जलने दूंगा। तुम्हारे बच्चे भूखे पेट मर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी यह किस स्तर की राजनीति पर उतारू हो गई है। आज प्रियंका वाड्रा गांधी भी मध्यप्रदेश में थीं, मैं कांग्रेस पार्टी और प्रियंका, राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बहनों को धमकी देना क्या कांग्रेस पार्टी की र...