Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: congratulations

पेरिस ओलंपिक में अमन सेहरावत ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में अमन सेहरावत ने जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

खेल, देश
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारतीय पहलवान अमन सहरावत (Indian wrestler Aman Sehrawat) ने कुश्ती में कांस्य पदक (Bronze medal in wrestling) जीता। अमन ने शुक्रवार को कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज (Darian Toi Cruise) को 13-5 के अंतर से हराया। इससे पहले, 21 वर्षीय पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अबतक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं। पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक में भारत के...
प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने पर भोपालवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने पर भोपालवासियों को दी बधाई

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने "एक पेड़ मां के नाम (A tree in the name of mother)" अभियान में राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) और भोपाल के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की यह पहल देशभर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर...
एस. सोमनाथ बधाई के पात्र हैं

एस. सोमनाथ बधाई के पात्र हैं

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित भारत में ज्ञान सर्वोपरि उपलब्धि है। भारतीय ज्ञान परम्परा में प्रकृति के सभी प्रत्यक्ष रूपों की जिज्ञासा थी। ज्ञान ही परम सत्ता के वास्तविक दर्शन का उपक्रम भी था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने ज्ञान को सर्वोपरि बताया है। वे उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'भारत वैदिक काल से ही ज्ञानी समाज था। इसमें संस्कृत भाषा की विशेष भूमिका रही है। गणित, दर्शन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, तत्व ज्ञान, खगोल, तर्क, व्याकरण, आदि विषय अतिमहत्वपूर्ण हैं। इन विषयों पर संस्कृत में विपुल लेखन हुआ है।' उन्होंने कहा कि, 'संस्कृत दुनिया की प्राचीन भाषा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का काव्य रचा गया है। ऋग्वेद का रचनाकाल लगभग साढ़े दस हजार वर्ष प्राचीन है। वैदिक काल में ज्ञान की परिभाषा ...
मप्रः एक वर्ष में पाँच नक्सली हुए ढेर, मुख्यमंत्री ने दी हॉकफोर्स जवानों को बधाई

मप्रः एक वर्ष में पाँच नक्सली हुए ढेर, मुख्यमंत्री ने दी हॉकफोर्स जवानों को बधाई

देश, मध्य प्रदेश
- 325 किलोमीटर लम्बाई की सड़कें बनाने के लक्ष्य पर नजर भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों (naxal affected areas Development) में विकास के साथ ही नक्सल गतिविधियों के नियंत्रण (control of naxal activities) का कार्य सतत रूप से चलना चाहिए। स्थानीय जन के हित में भी यह बहुत आवश्यक है। वर्ष 2022 में 5 नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इसे उपलब्धि बताते हुए पुलिस के हॉकफोर्स जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार देर शाम अपने निवास कार्यालय में हुई बैठक में आरसीपीएलडब्ल्यूईए (रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्टस इन लेफ्ट विंग अफेक्टेड एरिया) योजना में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव गृह राजेश राजौरा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थि...
आरक्षणः प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं

आरक्षणः प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का कौन स्वागत नहीं करेगा कि सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का आधार सिर्फ गरीबी होगी। यह 10 प्रतिशत आरक्षण अतिरिक्त है। यानी पहले से चले आ रहे 50 प्रतिशत आरक्षण में कोई कटौती नहीं की गई है। फिर भी पांच में से दो जजों ने इस आरक्षण के विरुद्ध फैसला दिया है और तमिलनाडु की सरकार ने भी इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देना संविधान का उल्लंघन करना है। संविधान की किसी धारा में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत निश्चित नहीं की गई है। 1992 का सुप्रीम कोर्ट में आया इंदिरा साहनी प्रकरण बेहद महत्वपूर्ण है। उसी समय नरसिंहराव सरकार ने गरीबी के आधार पर लोगों को आरक्षण देने की घोषणा की थी। उसी घोषणा को 2019 में भाजपा सरकार ने संविधान का अंग बना दिया। अब कांग्रेस और भाजपा दोनों इसका श्रेय लूटने की प्रतिस्पर्धा म...

मप्र में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13 करोड़ के पार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देश, मध्य प्रदेश
- एक करोड़ से अधिक नागरिक लगवा चुके हैं प्रिकॉशन डोज भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ने कोरोना ( Corona) के खिलाफ में जंग में एक और उपलब्धि हासिल कर ली। बुधवार को विशेष टीकाकरण अभियान (special vaccination campaign) में शाम छह बजे तक 13 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही यहां कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination) का आंकड़ा 13 करोड़ (figure crosses 13 crores) के पार कर गया। वहीं, अमृत महोत्सव" में प्रिकॉशन डोज लगाने का आंकड़ा भी एक करोड़ पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंचने और एक करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने पर प्रदेशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कोरोना योद्धाओं की प्रतिबद्धता और प्रदेशवासियों की सक्रिय सहभागिता ने मध्यप्...