Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: condition

Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

Ujjain: नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, जाना प्रजा का हाल

देश, मध्य प्रदेश
-शाही अंदाज में निकली कार्तिक-मार्गशीर्ष माह की आखिरी सवारी उज्जैन (Ujjain.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल (World famous Jyotirlinga Lord Mahakal) की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में सोमवार शाम को अगहन मास की अंतिम एवं शाही सवारी (last and royal ride of Aghaan month) धूमधाम से निकाली गई। अवंतिकानाथ ने चांदी की पालकी में सवार होकर शाही अंदाज में ठाट-बाट के साथ नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जाना। इस दौरान भगवान महाकाल (Lord Mahakal) ने मनमहेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन दिया। सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान महाकाल के दर्शन किए। सवारी निकलने से पूर्व सोमवार को दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभामंडप में भगवान महाकालेश्वर के मनमहेश स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। मंदिर...
कृषि सुधार और अंतहीन बहस

कृषि सुधार और अंतहीन बहस

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल स्वतंत्र भारत में लघु और सीमांत किसानों की माली हालत किसी से छुपी नहीं है। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास कर रही है। इससे कुछ बदलाव भी दिख रहा है। बावजूद इसके देश का पेट भरने वाला अधिसंख्य किसान खुद भूखा, नंगा और फटेहाल है। भारत में कृषि सुधार एक अंतहीन बहस का मुद्दा रहा है। इस पर कब पूर्णविराम लगेगा, यह अबूझ पहेली है। आजादी के बाद श्वेत और हरित क्रांति के नारे बुलंद किए गए,लेकिन जमीनी स्तर पर उसका लाभ किसानों को नहीं मिला। तत्कालीन सरकारों की नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। बैंकों के कर्ज तले उसकी पीढ़ियां दबती चली गईं। किसानों की समस्याओं को लेकर एक स्वतंत्र आयोग का गठन नहीं किया जा सका जो किसानों की समस्याओं की निगरानी रखता। आधुनिक विकास में लघु और सीमांत किसानों के लिए कृषि लाभकारी साबित नहीं हो पाई। अगर ऐसा होता तो किसान आत्महत्...
पाकिस्तान का हाल, बिल्कुल बेहाल

पाकिस्तान का हाल, बिल्कुल बेहाल

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक पाकिस्तान इस समय दक्षिण एशिया का सबसे गया बीता देश बन गया है। यों तो श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और बांग्लादेश की भी हालत अच्छी नहीं है। इन सभी देशों की अर्थव्यवस्था संकट में है लेकिन पाकिस्तान में महंगाई इस कदर छलांग मार रही है कि आम लोगों का रोजाना का भरण-पोषण भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पौने तीन सौ रुपये लीटर, गेहूं सवा सौ रु. किलो, टमाटर ढाई सौ रु. किलो और चिकन साढ़े सात सौ रु. किलो हो गया है। लोग घी-तेल की छीनाझपटी पर उतारू हो गए हैं। सरकार ने अपने लघु बजट में नागरिकों पर तरह-तरह के नए टैक्स ठोक दिए हैं। विदेशी मुद्रा का भंडार भी लगभग खाली हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को 1.1 बिलियन डाॅलर का कर्ज देने को तैयार है लेकिन उसकी शर्त है कि पाकिस्तान की सरकार पहले अपनी आमदनी बढ़ाये। कर्ज में डूबी सरकार का अब एक ही नारा है- ‘मरता, क्या नहीं करता?’ वित्तमंत...

रुद्राक्ष महोत्सव में उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की से कइयों की हालत बिगड़ी

देश, मध्य प्रदेश
- हालात सुधरने तक नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष, कथा रहेगी जारी सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कुबेरेश्वर धाम में सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ लेकिन पहले ही दिन अनुमान से कहीं अधिक लोगों के पहुंचने से हालात बिगड़ गए। पांच लाख लोगों के आने की बात कहते हुए व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई। देर रात विठ्ठलेश्वर समिति की तरफ से प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि अधिक भीड़ होने से रुद्राक्ष वितरण के लिए बनाई गई बैररिकैडिंग टूटने से फिलहाल रुद्राक्ष वितरण रोक दिया गया है। जब तक व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है, तब तक रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया जाएगा। हालांकि शिव महापुराण कथा जारी रहेगी। भोपाल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुबेरेश्वर धाम के दोनों ओर 10-10 किमी यानी 20 किमी लम्बा जाम लग गया और लाखों लोग जाम में फंस गए...
चीन की ‘आतंकी’ चाल, पाकिस्तान का ‘मक्की’ जैसा हाल

चीन की ‘आतंकी’ चाल, पाकिस्तान का ‘मक्की’ जैसा हाल

अवर्गीकृत
- विक्रम उपाध्याय पाकिस्तान लगभग तीन महीने पहले ही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के ग्रे लिस्ट से बाहर आया है। मगर उसकी आतंकपरस्त आदत उसके लिए भारी पड़ गई है। 16 जनवरी,20 23 को यूएनओ के कुख्यात अब्दुल रहमान मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के फैसले से पाकिस्तान के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। यूएनओ का यह अभूतपूर्व कदम इस बात का सुबूत है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का सबसे बड़ा केंद्र है। आतंकवादी धरती के सबसे बड़े कसाई हैं। ...और इन कसाइयों को पनाह देना और इनके जरिये भारत में दहशत फैलाना पाकिस्तान के लिए नासूर बनता जा रहा है। दोस्त मुल्क चीन तक पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीति से आजिज आ चुका है। मक्की को अभी तक चीन ही अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने से बचाता आ रहा था। मगर इस बार चीन ने अपना रुख को बदला और इस अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी को बचाने के लिए वीटो नहीं लगाया। चीन इसके...
भारत तय करेगा विश्व की दिशा एवं दशा

भारत तय करेगा विश्व की दिशा एवं दशा

अवर्गीकृत
- डॉ. विपिन कुमार भारत अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अध्यक्षता करेगा। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जी-20 सम्मेलन के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण कर दिया है। जी-20 अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वय के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित मंचों में से एक है। इसके सदस्य देशों में संपूर्ण विश्व की दो तिहाई जनसंख्या समाहित है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं देशों से आता है। ये देश पूरे विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब जब भारत इस समूह की अगुवाई करने जा रहा है । ऐसे में यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और स्वाभिमान का विषय है। यह वास्तव में आजादी के अमृतकाल में हमारी प्रतिबद्धता को नई मजबूती प्रदान करेगा। गौरतलब है कि भारत इस निकाय की अध्यक्षता 01 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक करेगा और इसकी निगरानी के ...