Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: condemned

सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाली लेखिका जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी

विदेश
न्यूयार्क । सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमले की निंदा करने वाली लेखिका जेके राउलिंग (JK Rowling) को जान से मारने की धमकी मिली है। 57 वर्षीय राउलिंग ने ट्विटर (Twitter) पर एक यूजर के धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट साझा किया है। हैरी पॉटर की लेखिका ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर एक ट्वीट के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस घटना से उन्हें काफी दुख हुआ है। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा: "चिंता मत करो। आप अगले हैं।" जिस ट्विटर हैंडल ने राउलिंग को मौत की धमकी दी है, उसने न्यू जर्सी के हमलावर हादी मटर की भी प्रशंसा की है। मटर ने शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान रुश्दी को कई बार चाकू मारा था। सलमान रुश्दी क्षतिग्रस्त लीवर के साथ वेंटिलेटर पर हैं। हादी मटर द्वारा छुरा घोंपने के बाद उनकी एक आंख खो...