Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: ‘Companion’

दुश्मन हो ‘साथी’ तो कैसे बचेंगे हाथी

अवर्गीकृत
- मुकुंद दुनिया में हाथियों की घटती संख्या चिंता का ही नहीं, भविष्य के प्रकृतिजन्य संकट का आभास भी करा रही है। केरल के पेरियार में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के मुख्य आयोजन पर तमाम नई-पुरानी संरक्षण की योजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अलावा केरल के वन और वन्यजीव मंत्री एके शशिंद्रन आदि ने पेरियार की धरा से हाथियों के संरक्षण के संकल्प को दोहराया। हाथियों की लगातार घटती संख्या से चिंतित दुनिया में 12 अगस्त, 2012 को आधिकारिक तौर पर विश्व हाथी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत में हाथियों की गणना आखिरी बार 2017 में हुई थी। तब भारत में हाथियों की कुल संख्या 30 हजार थी। जैसे-जैसे साल गुजरते गए, इनकी आबादी कम होती गई। भारत में हाथियों की घटती संख्या की बड़ी वजह एश...