Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Commonwealth Games

राष्ट्रमंडल खेल: जूडो में भारत ने जीते दो पदक, सुशीला ने सिल्वर और विजय ने दिलाया ब्रांज मेडल

खेल
बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 (2022 Birmingham Commonwealth Games)) का चौथा दिन भी भारत (India) के लिए सफलता लाने वाला रहा। दिन में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन रात होने पर भारत ने दो मेडल (two medals) जीतकर दिन को खास बना दिया है। जूडो में भारत को दो मेडल मिले हैं जिसमें से एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है। जूडो जैसे खेल में भारत को मेडल मिलना काफी गर्व की बात है। सुशीला ने जीता सिल्वर मेडल 48 किलोग्राम के फाइनल में भारतीय महिला जुडोका सुशीला देवी को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया। यह मैच चार मिनट और 25 सेकेंड तक चला था। दोनों खिलाड़ी मैच में दो-दो अंक हासिल किए थे और फिर मैच का परिणाम निकालने के लिए गोल्डेन अंक का सहारा लिया गया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने गोल्डेन अंक हासिल करके जीत हास...

राष्ट्रमंडल खेल: लॉन बाउल्स वूमेन्स फोर के फाइनल में पहुंचा भारत, पदक पक्का

खेल
- भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया बर्मिंघम। भारतीय महिला फोर टीम (Indian Women's Four Team) ने सोमवार को 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (2022 Birmingham Commonwealth Games) के लॉन बाउल्स वूमेन्स फोर स्पर्धा (Lawn Bowls Women's Four Competition) के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही इस खेल में भारत का एक पदक भी पक्का हो गया है। भारत का लॉन बाउल्स में यह पहला पदक होगा। महिला फोर में भारत का प्रतिनिधित्व लवली चौबे, पिंकी, रूपा रानी तिर्की और तानिया चौधरी कर रही हैं। लॉन बाउल्स के नियम लॉन बाउल के नियम सरल हैं। इस खेल में एक बॉल को मैदान पर रोल (लुढ़काया) किया जाता है। इसका मकसद यह होता है कि बॉल को 'जैक' के ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचाया जाए। 'जैक' वह लक्ष्य होता है जहां बॉल को पहुंचाना...

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम धमाकेदार जीत से शुरुआत, घाना को 11-0 से हराया

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने अपने अभियान की धमाकेदार जीत से शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत (India) ने घाना (Ghana) को 11-0 से हराया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने गोल की हैट्रिक लगाई है। वहीं जुगराज सिंह ने दो गोल किए हैं। भारत का अगला मैच 01 अगस्त को इंग्लैंड से होना है। मैच के शुरुआती मिनट में भी भारतीय हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर अभिषेक ने रिबाउंड शॉट पर गोल कर दिया। वहीं भारत ने लगातार आक्रमण जारी रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर इस बार हरमनप्रीत ने गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रही विपक्षी घाना पर पूरी तरह से दबाव बनाकर रखा और शमशेर ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 20वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शानदार ...

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 99 रनों पर ढेर गई। इसके बाद भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार 42 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को पांच ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा। शेफाली नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने पहल...

राष्ट्रमंडल खेल: युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को एक और पदक दिला दिया है। लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार के साथ स्वर्ण पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंद्यारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है। स्नैच राउंड में जेरेमी लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में जेरेमी ने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह...

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

खेल
बर्मिंघम। भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने रविवार तड़के (भारतीय समयानुसार) बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं के 55 किग्रा फाइनल में 202 किग्रा की संयुक्त लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता। महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में बिंद्यारानी देवी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में सफलतापूर्वक 81 किग्रा भार उठाया। अपने दूसरे प्रयास में बिंद्यारानी ने बिना पसीना बहाए 84 किग्रा भार उठाया। स्नैच श्रेणी के अपने अंतिम प्रयास में बिंद्यारानी ने अपने तीसरे प्रयास में 86 किग्रा भार उठाया। क्लीन एंड जर्क लिफ्ट वर्ग में उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 116 किग्रा भार उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीता। यह इन खेलों में भारत का चौथा पदक है। नाइजीरिया की आदिजात एडेनिके ओलारिनोय ने कुल 203 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले दिन में सैखोम मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 20...

राष्ट्रमंडल खेल : ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराया

खेल
बर्मिंघम। एश्ले गार्डनर (ashley gardner) (35 गेंदों पर 52 रन) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक (unbeaten half century) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia ) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) को 3 विकेट से हरा दिया। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक और शेफाली वर्मा (48) की तेज पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही और रेनुका सिंह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एलिसा हीली को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में रेनुका ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग को 20 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई। लेनिंग ने 8 रन बनाए। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर रेनुका ने बेथ मूनी (10) को पवेलियन भेज भारत को...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने शुक्रवार को बर्मिंघम (Birmingham) में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में अपने शुरुआती मैच में घाना को 5-0 से हराया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने बर्मिंघम हॉकी और स्क्वैश सेंटर विश्वविद्यालय में खेले गए इस मुकाबले के तीसरे मिनट में ही गोल किया और पूरे चार क्वार्टर घाना पर हावी रही। भारत के लिए गुरजीत कौर (3,''39''), नेहा (28''), संगीता कुमारी (36'') और सलीमा टेटे (56'') ने गोल किए। मैच के बाद भारत की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, ''हमारे लिए शुरुआती मैच में जीत दर्ज करना वास्तव में महत्वपूर्ण है, निश्चित रूप से घाना ने अच्छा बचाव किया। हम पहले से ही जानते थे कि वे सर्कल में अधिक खड़े हैं, लेकिन हम और अधिक स्कोर कर सकते थे।'' मैच में भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में गु...

बर्मिंघम के राष्ट्रमंडल खेल गांव में फहराया गया भारतीय ध्वज

खेल
बर्मिंघम । राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह से पहले राष्ट्रमंडल खेल गांव, बर्मिंघम में भारतीय ध्वज फहराया गया। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों सहित कई एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेल गांव, बर्मिंघम में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, आईओए के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, अनिल धूपर, टीम इंडिया के शेफ डी मिशन राजेश भंडारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि 72 देशों के 6,500 खिलाड़ी और टीम अधिकारी यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में इकट्ठा हुए हैं, जो गुरुवार (28 जुलाई) से शुरू हो रहा है।...