Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Commonwealth Games

राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय एथलीटों ने दिखाया दम, प्रियंका और अविनाश ने जीता रजत

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के नौवें दिन एथलेटिक्स में भारत (India in athletics) के लिए शानदार दिन रहा। एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए तो वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम (Indian four men's team in lawn bowls) ने रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। तो जैस्मीन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता। प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्य...

ऱाष्ट्रमंडल खेलः साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया आठवां स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला पहलवान (Indian female wrestler) साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन शुक्रवार को साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत था। उल्लेखनीय है कि साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं। (एजेंसी, हि.स.)...

राष्ट्रमंडल खेल: सातवें दिन भी भारतीय एथलीटों ने बिखेरा जलवा, तीन मुक्केबाजों ने किया पदक पक्का

खेल
बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) का सातवें दिन भी भारतीय एथलीटों (Indian athletes) ने अपना जलवा बरकरार रखा, जहां तीन मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल (Three boxers reached the semi-finals) में प्रवेश कर पदक पक्का किया, वहीं भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने वेल्स को 3-1 से हराकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन में सिंधु और श्रीकांत ने जहां अंतिम 16 में प्रवेश किया, वहीं, हिमा दास ने भी अपनी तेजी से सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुक्केबाजों का रहा जलवा मुक्केबाज अमित पंघाल, जैस्मीन लांबोरिया और सागर अहलावत ने पुरुषों के फ्लाईवेट, महिलाओं के लाइटवेट और पुरुषों के सुपर हैवीवेट क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए तीन पदक पक्के किये। मुक्केबाजी में पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में सागर अहलावत ने सेशेल्...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय पुरूष हॉकी टीम सेमीफाइनल में, वेल्स को 4-1 से हराया

खेल
बर्मिंघम। हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक (Harmanpreet Singh's hat-trick) की बदौलत भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने गुरूवार को वेल्स को 4-1 से हराकर अजेय रहते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के सेमीफाइनल में प्रवेश (semifinal entry) किया। इस मैच में दोनों टीमों ने जोरदार शुरूआत की। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया। मैच के 18वें और 19वें मिनट में दो पेनल्टीकॉर्नर मिले और हरमनप्रीत सिंह ने दोनों पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद एक बार फिर भारतीय टीम ने आक्रमण शुरू किया। मैच के 41वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच के 49वें मिनट में गुरजंत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 4-0 आ...

राष्ट्रमंडल खेल : पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन पटेल और भाविना पटेल सेमीफाइनल में

खेल
बर्मिंघम। भारत (India) की पैरा टेबल टेनिस स्टार (Para table tennis star) सोनलबेन पटेल (Sonalben Patel) ने गुरुवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में नाइजीरिया की चिनेये ओबियोरा को हराकर महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग 3-5 एकल मैच में, सोनलबेन ने ओबिओरा को 8-11, 11-5, 11-7, 11-5 से हराया। सोनलबेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि वह पहले गेम में करीबी मुकाबले में हार गईं। लेकिन इसके बाद उन्होंने उसने एक-एक करके अगले तीन गेम जीते और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सोनलबेन का अभियान अब तक वास्तव में आश्चर्यजनक रहा है, उन्होंने पहले इंग्लैंड की सुसान फियोना बेली और फिर ऑस्ट्रेलिया की अमांडा त्सचर्के के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वह ग्रुप 2 में टॉप पर रही। दूसरी ओर, पुरुष पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी राज अरविंदन अलगर ने भी अपने तीसरे म...

राष्ट्रमंडल खेल : भारत के लिए छठा दिन भी रहा शानदार, भारोत्तोलन में मिला कांस्य

खेल
- मुक्केबाजी और जूडो में तीन पदक पक्के, हॉकी टीम का भी रहा शानदार प्रदर्शन बर्मिंघम/नई दिल्ली। भारत (India) के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में छठां दिन भी काफी शानदार रहा। आज जहां भारोत्तोलन में एक पदक (a medal in weightlifting) आया, वहीं, मुक्केबाजी में दो और जूडो में एक पदक पक्का हुआ। भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य पदक भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह (Lovepreet Singh) ने बुधवार को पुरुषों के 109 किग्रा भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीता, लवप्रीत ने भारोत्तोलन के 109 किग्रा भार वर्ग के स्नैच राउंड में कुल 163 किग्रा भार उठाया,वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 192 किग्रा भार के साथ दोनों राउंड मिलाकर कुल 355 किग्रा भार उठाया। मुक्केबाजी में दो पदक पक्के भारत के लिए मुक्केबाजी में भी आज का दिन शानदार रहा, मुक्केबाज नीतू गंगस (महिला 48 किग्रा) और हुसाम उद्दीन मोहम्मद ...

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, कनाडा को 3-2 से हराया

खेल
बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने बुधवार को कनाडा (Canada) को 3-2 से हराकर बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham 2022 Commonwealth Games) के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए सलीमा टेटे (3') , नवनीत कौर (22') और लालरेम्सियामी (51') ने गोल किया, जबकि कनाडा के लिए ब्रायन स्टेयर्स (23') और हन्ना हॉन (39') ने गोल किया। 04 अगस्त को इंग्लैंड और वेल्स के बीच अंतिम पूल ए मैच के बाद सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के प्रतिद्वंद्वी का फैसला होगा। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। नवनीत कौर ने बाएं फ्लैंक से एक शानदार पास दिया और सलीमा टेटे ने गेंद को गोल में डालकर भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 22वें मिनट में, लालरेम्सियामी ने नवनीत के दाहिने फ्लैंक से एक शानदार पास किया, जिसे नवनीत ने गोल में बदलकर भा...

राष्ट्रमंडल खेल : भारत के लिए सुनहरा रहा पांचवां दिन, जीते 2 स्वर्ण पदक

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में मंगलवार का दिन भारत (India) के लिए सुनहरा दिन रहा। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार में, महिला फोर लॉन बॉल्स टीम (Women's Four Lawn Balls Team) ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक (historical gold medal) जीता। भारत के लिए यह कारनामा लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की चौकड़ी ने किया। पुरूष टेबल टेनिस टीम ने जीता दिन का दूसरा स्वर्ण इस ऐतिहासिक जीत के बाद, पुरुषों की टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण पदक मैच में सिंगापुर को 3-1 से हराकर देश को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने जीता रजत इसके बाद भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने पुरुषों के 96 किग्रा फाइनल में 346 किग्रा की संयुक्त सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ रजत पदक जीता। एथलेटिक्स में भी भारत का कमाल वहीं, एथलेटिक्स ...

राष्ट्रमंडल खेल : पुरूष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, देश को दिलाया पांचवां गोल्ड

खेल
बर्मिंघम। भारत (India) ने पुरूष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा (men's table tennis team event) में सिंगापुर को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इन खेलों में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक (fifth gold medal) है। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत के लिए हरमीत देसाई और साथियान गणानाशेखरन की जोड़ी ने बेहतरीन शुरूआत करते हुए युगल मुकाबले में सिंगापुर के योंग क्वेक और यू पैंग की जोड़ी को 13-11, 11-7, 11-5 से हराया। हालांकि इसके बाद एकल वर्ग के पहले मुकाबले में सिंगापुर के जे यू क्लेरेंस च्यू ने शरत कमल को 11-7, 12-14, 11-3, 11-9 से हराकर सिंगापुर को 1-1 से बराबरी दिला दी। दिन के दूसरे एकल मुकाबले में विश्व के 35वें नंबर के खिलाड़ी साथियान गणानाशेखरन का सामना विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी सिंगापुर के यू एन कोएन पैंग से हुआ। साथियान ने यह मुकाबला 12-10, 7-11, 11-7, 11-4 से जीतकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी...