Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: come front

राष्ट्रीय खेल से नई प्रतिभाएं आएंगीं सामने : दिलीप टिर्की

खेल
गांधीनगर। हॉकी इंडिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और ओलंपियन दिलीप टिर्की को यकीन है कि 36वें राष्ट्रीय खेल कई नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाएंगे। इस बार 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 का आयोजन गुजरात में किया जा रहा है। यह 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। दिलीप टिर्की ने कहा, “भारतीय हॉकी पुनरुद्धार मोड में है। युवा इसे एक बार फिर बड़ी संख्या में अपना रहे हैं और नेशनल गेम्स को इस हॉकी को वो अंतिम धक्का दे सकते हैं जिसकी इसे जरूरत है।” उन्होंने कहा, “चूंकि केवल शीर्ष आठ पुरुष और महिला टीमें प्रतिस्पर्धा में होंगी। लिहाजा उच्चतम गुणवत्ता की हॉकी खेली जाएगी। युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।” हॉकी के मुकाबले राजकोट में 2 अक्टूबर से शुरू होंगे 44 वर्षीय टिर्की ने भारतीय हॉकी में अपनी उन्नति को लेकर बात करते हुए स्वीकार...