Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Come

29 फरवरी को आएंगे 2023-24 की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े

29 फरवरी को आएंगे 2023-24 की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। चालू वित्त वर्ष 2023-24 (current financial year 2023-24) की तीसरी तिमाही (Third quarter) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (Gross domestic product (GDP)) के आंकड़े 29 फरवरी को जारी होंगे। विश्लेषकों की जारी रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी 6.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। आर्थिक विश्लेषकों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि बाहरी क्षेत्र की अनिश्चितताओं और कृषि और उद्योग में धीमी वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है। विश्लेषकों के मुताबिक राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से 29 फरवरी, 2024 को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी से कम रहने का अनुमान है। उधर, एक दिन पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की जारी रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 की त...
मप्रः प्रधानमंत्री आज आएंगे झाबुआ, जनजातीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

मप्रः प्रधानमंत्री आज आएंगे झाबुआ, जनजातीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देश, मध्य प्रदेश
- 7550 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण भोपाल (Bhopal)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर झाबुआ आएंगे। वे यहां 7550 करोड़ (7550 crores) की सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित 22 विभिन्न विकास परियोजनाओं (22 different development projects) का शिलान्यास व लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। तत्पश्चात जनजातीय सम्मेलन (Tribal conference.) को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का प्रातः 11:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से इंदौर आगमन होगा। वे दोपहर 12:20 बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा झाबुआ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 12:40 बजे झाबुआ से आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा विश...
आओ वसंत…लहको, महको और महकाओ दिग्दिगंत

आओ वसंत…लहको, महको और महकाओ दिग्दिगंत

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित ऋतुराज वसंत आ गए। सुस्वागतम! आओ वसंत। लहको, महको, महकाओ। दिग्दिगंत। भारतीय सौन्दर्यबोध के ऋतुराज को नमस्कार है। प्रकृति आपकी प्रियतमा है। वह अधीर प्रतीक्षा में थी। प्रकृति ने अपने अरूण तरूण अंग खोले। रूप रूप प्रतिरूप और बहुरूप सौन्दर्य चरम परम होते गये। अपना सारा रूप रस गंध उड़ेल दिया उसने। कलियां चटकीं, फूल खिले। वायु गंध आपूरित हैं। अनेक छन्दों में स्तुतियां है। ऋग्वेद का प्रख्यात छन्द गायत्री और साम का ‘वृहत्साम’। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इन्हीं दोनो छन्दों में अपनी व्याप्ति बताई थी और अंत में कहा था-ऋतुओं में मैं वसंत हूं। प्रकृति वसंत की अगवानी में पुलकित है। अपनी वीणा के तार छेड़ चुकी है। प्रकृति का सृजन मधुमय और रसमय है। सोम ओम की प्राकृतिक मस्ती है। रस रस प्रीति। रस घनत्व से धरती अंतरिक्ष आच्छादित हैं। लेकिन भारत के कुछ लोग विदेशी वेलेन्टाइनी शीर्षासन में हैं। व...
मिजोरम विधानसभा के नतीजे तीन की जगह चार दिसंबर को आएंगे

मिजोरम विधानसभा के नतीजे तीन की जगह चार दिसंबर को आएंगे

खेल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार के चलते मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे (Mizoram assembly results) एक दिन के लिए टाल दिये हैं। अब मिजोरम के नतीजे 4 दिसंबर (come on 4th December instead of 3rd) को आएंगे। चुनाव आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि उन्हें मतगणना की तारीख बदलने के कई अनुरोध प्राप्त हुए थे। रविवार का दिन राज्य में काफी महत्वपूर्ण रहता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है। इस बदलाव के चलते अब रविवार को चार राज्यों राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा से जुड़ी मतगणना होगी।...
वीर शिवाजी की जगदंबा तलवार कब आएगी लंदन से

वीर शिवाजी की जगदंबा तलवार कब आएगी लंदन से

अवर्गीकृत
- कौशिक कृष्ण मेहता राष्ट्रीय अस्मिता की आन-बान-शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भाजपा नीत केंद्र सरकार की कोशिश से छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख के लंदन से आने का मार्ग प्रशस्त होने के साथ बड़ा सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या जगदंबा तलवार को लाने की कोशिश भी की जाएगी। लोगों का सवाल पूछना जायज है। वह इसलिए कि मोदी है तो सब मुमकिन है। इसलिए देश की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बढ़ जाती हैं। वाघ नख भारत के गौरव का प्रतीक है। शिवाजी महाराज ने 1659 में इसी से ही बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मौत के घाट उतारा था। यह वाघ नख राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। वह छत्रपति शिवाजी के शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतीक है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार कह चुके हैं कि ब्रिटेन के अधिकारियों ने अपने एक पत्र में वाघ नख वापस देने पर रजामंदी जता दी है। बाघ के पंजों से प्...
सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं, अपनी बहनों से आशीर्वाद लेने आया हूं: शिवराज

सरकार नहीं, परिवार चलाता हूं, अपनी बहनों से आशीर्वाद लेने आया हूं: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- जबलपुर में महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मैं सरकार नहीं (not government) चलाता, परिवार (run a family) चलाता हूं और इसीलिए आज इस जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) में मैं आप सभी लोगों से, मेरी लाड़ली बहनों से आशीर्वाद लेने आया हूं। आज आप सभी को यह संकल्प लेना है कि आने वाले चुनावों में भाजपा को ही वोट देंगे। मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार देर शाम जबलपुर (Jabalpur) में महाकौशल क्षेत्र (Mahakaushal area) की जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम चरण के दौरान रतननगर एवं बड़ा पत्थर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की जब सरकार बनी तो उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई जनहित की सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। वे रोते थे कि हमारे पास पैसा नहीं ...
आइए, हमारे साथ विकास में भागीदार बनकर मप्र को बनाएं नंबर-वन राज्य: शिवराज

आइए, हमारे साथ विकास में भागीदार बनकर मप्र को बनाएं नंबर-वन राज्य: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- जबलपुर में प्रबुद्धजन संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा-आपकी राय बनेगी मप्र की राह भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रदेश के साथ जबलपुर (Jabalpur) सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में प्रबुद्धजन और युवा (Enlighteners and Youth) भागीदार (Partners) बनकर मध्यप्रदेश को नंबर-वन राज्य (Madhya Pradesh number one state) बनाएं। प्रदेश के नागरिक टेलेंट का उपयोग कर राज्य सरकार और भी रिच हो जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को जबलपुर में प्रबुद्धजन से प्रदेश के विकास को लेकर संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश सिंचाई, बिजली, सड़क, उद्योग और फसल उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के विकास में समग्र, समन्वित और सुनियोजित प्रयासों से विकास की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की गई हैं। इन...