Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: colors

महाकाल के आंगन से देश में शुरू हुआ होली का जश्न, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

देश, मध्य प्रदेश
-महाकाल मंदिर परिसर में हुआ सबसे पहले होलिका दहन, संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु भोपाल (Bhopal)। धर्मनगरी उज्जैन (religious city Ujjain) स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर (World famous Jyotirlinga Lord Mahakaleshwar) के मंदिर में होली (Holi) की पूर्व संध्या पर जमकर रंग-गुलाल उड़े। पंडे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के संग फूलों की होली भी खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी। साथ ही देशभर में होली के जश्न की भी शुरुआत हो गई। भारत में हिन्दुओं के सभी त्यौहारों की शुरुआत महाकाल के दरबार से होती है। यहां होलिका दहन का विशेष महत्व है। महाकालेश्वर मंदिर में होली की पूर्व संध्या पर रविवार शाम साढ़े सात बजे भगवान महाकाल की संध्या आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ा। संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर मे...
राग-रंग और उत्सव का पर्व है वसंत पंचमी

राग-रंग और उत्सव का पर्व है वसंत पंचमी

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा देश में पतझड़ के बाद वसंत ऋतु का आगमन होता है। हर तरफ रंग-बिरंगें फूल खिले दिखाई देते हैं। इस समय गेहूं की बालियां भी पक कर लहराने लगती हैं। उन्हें देखकर किसान हर्षित होते हैं। चारों ओर सुहाना मौसम मन को प्रसन्नता से भर देता है। इसीलिए वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा अर्थात ऋतुराज कहा गया है। इस दिन भगवान विष्णु, कामदेव तथा रति की पूजा की जाती है। इस दिन ब्रह्माण्ड के रचयिता ब्रह्मा जी ने सरस्वती जी की रचना की थी। इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। वसंत शब्द का अर्थ है वसंत और पंचमी का पांचवां दिन। इसलिये माघ महीने में जब वसंत ऋतु का आगमन होता है तो इस महीने के पांचवें दिन यानी पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में वसंत पंचमी को ऋषि पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। वसंत उत्तर भारत तथा समीपवर्ती देशों की छह ऋतुओं में से एक ऋतु है। ज...