Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: cm yogi adityanath

‘हलाल’ पर मुस्लिम तुष्टिकरण को दी जा रही धार

‘हलाल’ पर मुस्लिम तुष्टिकरण को दी जा रही धार

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन हिंदू समाज की आस्था की रक्षा करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से ही प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमें व एटीएस ने छापे शुरू कर दिए हैं। इससे अवैध रूप से हलाल प्रमाणन का गोरखधंधा करने वाले गिरोहों व संगठनों में खलबली मच गई है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आदि दलों ने इस हवा देते हुए मुस्लिम तुष्टिकरण नीति को धार देने का प्रयास शुरू कर दिया है। मोटे अनुमान के अनुसार अवैध रूप से चल रहा हलाल प्रमाणन का गोरखधंधा लगभग 3000 करोड़ रुपये से अधिक का है और इस धन का दुरुपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों व आतंकवादी संगठनों की मदद करने के लिए किया जा रहा है। हलाल प्रमाणन का धंधा केवल उत्तर प्रदेश में ही नह...
योगीतत्व, वृक्ष का महत्व, जीवन रक्षा कवच

योगीतत्व, वृक्ष का महत्व, जीवन रक्षा कवच

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के मामले में पिछली सभी सरकारों को बहुत पीछे छोड़ है। अनेक रिकार्ड कायम कर चुके हैं। अब वह अपने ही रिकार्डों को पिछे छोड़ रहे हैं। इसमें पौधरोपण अभियान भी शामिल है। इस बार 35 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह नया रिकार्ड होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक साथ पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। छह वर्षों में सवा सौ करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। एक से सात जुलाई तक आयोजित जागरुकता सप्ताह चलाया गया। 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' का संदेश गूंजेगा। हाइटेक नर्सरी तैयार होगी। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग होगी। 'मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना' लागू होगी। 'खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़' के संदेश को चरितार्थ होगा। विगत वर्षों में बनाए गए 'खाद्य वन, बाल वन, नगर वन, अमृत वन, युवा वन और शक्ति वन' जैसे नियोजित पौधरोपण का अभि...
युवा सपनों की उड़ान ‘ग्राम ज्ञानालय’

युवा सपनों की उड़ान ‘ग्राम ज्ञानालय’

अवर्गीकृत
कल्पनाएं जब सजती और संवरती हैं तो उम्मीदों को पंख लग जाते हैं। इरादे और हौसले मजबूत हो जाते हैं। मंजिल खुद-ब-खुद तय हो जाती है। पूर्वांचल के भदोही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ग्रामीण विकास की सोच जमीन पर उतरती दिखती है। भदोही कालीन का हब है। यहां कालीन तैयार होते हैं। देश के नए संसद भवन में भदोही की कालीन बिछाई गई हैं। पूर्वांचल में वैसे अच्छे खासे शैक्षिक संस्थान हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय यहां की शैक्षणिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। लेकिन पूर्वांचल की 70 फीसदी आबादी कृषि अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। यहां पलायन अधिक है। आर्थिक विपन्नता की वजह से युवाओं के प्रतियोगी स्पर्धा के सपने अधूरे रह जाते हैं। लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए भदोही जनपद से शुरू हुई एक नवाचार की पहल उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल बनती दिखती...

उत्तर प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार नशे के खिलाफ एक महाअभियान आरम्भ किया गया है जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। नशे के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं और इसका प्रभाव सामने आने लगा है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के पीछे एक बड़ा कारण युवाओं का नशे की ओर बढ़ता झुकाव भी है। अधिकांश छोटे -बड़े अपराधों में गांव शहर कस्बों व गलियों तथा पार्कों में बैठकर नशे का धुआं उड़ाने वाले , स्मैक, चरस गांजा आदि का इस्तेमाल करने वाले लोग ही शामिल होते हैं जो अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया है। अब वे प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए चल पड़े हैं । अभी तक यह अभियान बैनर पोस्टर लगाने और नशे के विरुद्ध प्रचार तक ही स...
इंडोनेशिया में योगी मॉडल

इंडोनेशिया में योगी मॉडल

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री अनेक अवसरों पर सुशासन का योगी मॉडल दुनिया में चर्चित हुआ है। विकसित देशों ने भी इसके कई बिंदुओं से प्रेरणा ली है। इस बार योगी मॉडल का विस्तार इंडोनेशिया में हुआ है। इस तथ्य को वहां की राजदूत ने स्वीकार किया है। इंडोनेशिया की राजदूत ने पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात अर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रही। दोनों देशों के युगों पुराने सांस्कृतिक संबंध पर चर्चा हुई। राजदूत ने अपने नाम को भारतीय संस्कृति से जोड़ा। उनका कथन भाव विभोर करने वाला रहा। अर्थिक क्षेत्र में योगी की एक जिला एक उत्पाद योजना का प्रसंग उठा। इंडोनेशिया की राजदूत ने कहा कि उनके नाम में ही कृष्णमूर्ति जुड़ा हुआ है। यह भारत और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के प्रति जुड़ाव को प्रकट करता है। वर्तमान उत्तर प्रदेश में ही प्रभु श्रीराम और प्रभु श्रीकृष्ण की जन...