Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: CM Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मध्य प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

अवर्गीकृत
- लोकेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सरकार ने 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' की नींव रखी है। सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के आधार पर 'आत्मनिर्भर युवा-आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' की सुंदर इमारत खड़ी हो। नि:संदेह, युवाओं के हाथ में हुनर होगा, तो वे राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में आगे बढ़कर आहुति देंगे। आज प्रदेश ही नहीं, अपितु देश की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा जनसंख्या है। भारत दुनिया का सबसे अधिक युवा जनसंख्या का देश है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट-2023' के अनुसार, भारत में 26 प्रतिशत जनसंख्या का आयुवर्ग 10 से 24 साल है। वहीं, सबसे ज्यादा 68 प्रतिशत आबादी 15 से 64 वर्ष के आयुवर्ग में है। एक ओर यह सुखद तथ्य है, तो दूसरी ओर इस युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग करने की कठिन चुनौती भी हमारे सामने है। कोई युवा...
शिवराज जी, आपके वादे अच्छे हैं

शिवराज जी, आपके वादे अच्छे हैं

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अक्सर विपक्षी खासकर कांग्रेस उन्हें घोषणावीर कहकर उनका मजाक उड़ाने का प्रयास करती है। चुनाव आने के पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ कि कांग्रेस ने उनकी घोषणाओं को लेकर सड़कों पर बवाल न किया हो। किंतु जब आप शिवराज चौहान की घोषणा करने की नीयत को लेकर गहराई से पड़ताल करते हैं, तब यही निष्कर्ष निकलता है कि '' न केवल मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणाएं करने का अंदाज निराला है बल्कि ये वादे अच्छे हैं।'' आप विचार करें, आखिर मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने का कार्य किसका है? मुख्यमंत्री जो घोषणाएं करते हैं वे किसके लिए हैं ? स्वभाविक उत्तर होगा ''सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय'' किसी भी लोककल्याणकारी राज्य में राज्य की जनता का हित ही सर्वोपरि है। ऐसे में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जब आरोप लगाते हैं कि शिवराज सि...