Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: cleanest city

इंदौर को दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में स्थान दिलाने के होंगे प्रयास: शिवराज

इंदौर को दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में स्थान दिलाने के होंगे प्रयास: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने 613 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि इंदौर (Indore) में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। इंदौर दुनिया के सबसे अच्छे शहरों (best cities of the world) में स्थान बनाए, इसके लिए निरंतर प्रयास होते रहेंगे। इंदौर वर्तमान में देश का सबसे स्वच्छ और स्मार्ट शहर (cleanest and smartest city of the country) है, विश्व में इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। जहां कार्य करने की चाह होती है वहां राह निकल आती है। अपना इंदौर मेट्रो सिटी भी बन गया है। मुख्यमंत्री चौहान शनिवार देर शाम इंदौर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन ए...
इसीलिए तो देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

इसीलिए तो देश का स्वच्छतम शहर है इंदौर, पांच घंटे गेर की धूम, डेढ़ घंटे में सड़कें साफ

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। लगातार छह साल से देश के स्वच्छतम शहर की उपलब्धि हासिल करने वाले इंदौर को यह तमगा ऐसे ही नहीं मिल गया है। रंगपंचमी के मौके पर इंदौर ने इस बात को फिर सिद्ध कर दिया है कि वास्तव में यह देश का स्वच्छतम शहर है। दरअसल, रविवार को इंदौर में रंगपंचमी पर करीब पांच घंटे तक रंगबिरंगी गेर (होली खेलने वालों के जुलूस) की धूम रही। राजवाड़ा समेत आसपास की सड़कें होली के रंगों में रंगी नजर आई। जैसे ही गेर खत्म हुई, सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और महज डेढ़ घंटे में ही सड़कों को चकाचक कर दिया। ऐसा लगा मानो यहां कुछ हुआ ही नहीं हो। रविवार को रंगपंचमी पर सुबह 11 बजे से गेर निकलनी शुरू हुई। इस दौरान शहर के अलग-अलग मार्गों से रंग उड़ाते हुए जुलूस निकल रहे थे। लाखों लोगों का हुजूम गेर को देखने के लिए उमड़ा। गेर से आसमान सतरंगी हो गया। जहां तक नजर पहुंची, वहां जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आए। ल...
मध्यप्रदेश बना देश का सबसे स्वच्छ राज्य, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर

मध्यप्रदेश बना देश का सबसे स्वच्छ राज्य, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर

देश, मध्य प्रदेश
- स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में मध्य प्रदेश को मिले 16 राष्ट्रीय अवार्ड - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित भोपाल। भारत सरकार (Indian government) द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 (Swachh Survekshan-2022) में हर साल की तरह मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित (once again set the record of cleanliness) किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य और इंदौर को देश के स्वच्छतम शहर का अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश को बधाई दी। उन्होंने इंदौर को छठवीं बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिलने पर कहा कि इंदौर शहर के जन-भागीदारी के प्रयासों को सभी को अपनाना चाहिए। सबसे स्वच्छ शहर ...