Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: civic elections

उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी लकीर

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भगवा राजनीति का अजेय दुर्ग बन चुका है । 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ पहली बार 73 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जितने भी चुनाव हो रहे हैं, हर में भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ रहा है। 2017 के नगर निगम चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2022 के विधानसभा चुनाव और अब 2023 के नगर निकाय चुनाव ने तो नया अध्याय लिख दिया है। निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम और उसके बाद नगर पंचायत और पालिका चुनाव में सीट व वोट प्रतिशत के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत अर्जित कर बड़ी लकीर खींच दी है। इसी समय हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा के मजबूत नेता आजम खां के अंतिम गढ़ को भी ध्वस्त कर दिया है। ...