Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Chimni Bhatta blast

बिहार: पूर्वी चंपारण में चिमनी भट्टा ब्लास्ट में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बिहार: पूर्वी चंपारण में चिमनी भट्टा ब्लास्ट में 7 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

देश
पटना/मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रामगढवा प्रखंड के आमोदई में शुक्रवार शाम चिमनी ब्लास्ट होने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मजदूरों की हुयी मौत पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना इलाके में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से का...