Saturday, April 12"खबर जो असर करे"

Tag: chief minister

देवी अहिल्याबाई के आदर्शों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे लगातार कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

देवी अहिल्याबाई के आदर्शों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे लगातार कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav.) ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई (Lokmata Devi Ahilyabai) के आदर्शों, सिद्धांतों, व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य शासन (state governance) की ओर से एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई हम सबकी आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जनहितैषी और ममतामयी विशेष शासन व्यवस्था से देश में विशेष पहचान स्थापित की है। वे सनातन धर्म की बड़ी संवाहक रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम को यहां इंदौर में पुण्य सलिला देवी अहिल्याबाई होलकर की 229वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुणीजन सम्मान, पुरस्कार वितरण एवं पुण्य स्मरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में काम करने वाले श्रीकांत वासुदेव को गुणीजन ...
मप्रः मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बैंकों के लिए अवकाश स्वीकृत

मप्रः मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बैंकों के लिए अवकाश स्वीकृत

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बैंकिंग क्षेत्र में कार्य (working banking sector) करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों (Officers and employees) को 19 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान की है। अवकाश की स्वीकृति निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत प्रदान की गई है। जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह बुधवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बैंकिंग संगठनों ने राज्य के अन्य कर्मचारियों की तरह बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों को भी रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टी के त्यौहार मनाने के लिए अवकाश प्रदान करने की मांग की थी।...
MP: मुख्यमंत्री ने की शाजापुर में फूड इंडस्ट्री लगाने और मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा

MP: मुख्यमंत्री ने की शाजापुर में फूड इंडस्ट्री लगाने और मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा

देश, मध्य प्रदेश
- शाजापुर में किया मातृ-शिशु चिकित्सालय का शुभारंभ भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार (expansion of health services) के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। इसी कड़ी में आज शाजापुर (Shajapur) में 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय (100 bedded mother-child hospital) का लोकार्पण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सालय में जच्चा और बच्चा को उच्च स्तरीय सेवाएँ मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शाजापुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। जिले में नर्मदा जी का जल आ चुका है। अब पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का लाभ भी शाजापुर को मिलेगा। परियोजना से 1...
मप्र में सड़कों के विस्तार और उज्जैन-सागर में रोप वे की सौगात, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

मप्र में सड़कों के विस्तार और उज्जैन-सागर में रोप वे की सौगात, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Union Road Transport and Highways Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) द्वारा मध्य प्रदेश में सड़कों के विस्तार के संबंध में दिए गए निर्देशों और उज्जैन एवं सागर में रोपवे सुविधा प्रारंभ करने के लिए हुए करारनामे पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश को मिली इन सौगातों के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के विस्तृत निर्देशों से मध्यप्रदेश को सड़क परिवहन क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक लेकर मध्यप्रदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी निर्माणाधीन राष्ट्रीय...
सभी विधानसभाओं में अगले चार वर्षों में समग्र विकास के लिए तैयार करें विजन डॉक्यूमेंट: मुख्यमंत्री

सभी विधानसभाओं में अगले चार वर्षों में समग्र विकास के लिए तैयार करें विजन डॉक्यूमेंट: मुख्यमंत्री

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि सभी विधानसभाओं (All assemblies.) में आगामी चार वर्षों में समग्र विकास (Overall development in four years.) के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट (Vision Document) तैयार करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय-सीमा और जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि विजन प्लान विधायक, जिला कलेक्टर, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार करके क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाए। एक जिला एक उत्पाद योजना से रोजगार के अवसर प्रदान करने को भी शामिल करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार शाम को अपने निवास स्थित स...
मप्रः मुख्यमंत्री से मिले पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी

मप्रः मुख्यमंत्री से मिले पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी

खेल, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्थित समत्व भवन में भेंट की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के दो खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के तीन खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूज...
इंदौर के अनाथ आश्रम में दो दिन में पांच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इंदौर के अनाथ आश्रम में दो दिन में पांच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

देश, मध्य प्रदेश
-कलेक्टर ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचकर बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली इन्दौर। इंदौर के एक अनाथ आश्रम में दो दिन में तबीयत बिगड़ने से अब तक पांच बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चों की मौत मंगलवार को हुई है। घटना शहर के पंचकुइयां स्थित युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई। यहां रहने वाले 29 बच्चों को मंगलवार को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनाथ आश्रम में पांच बच्चों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के निर्देश हैं। श्री युगपुरुष धाम आश्रम की प्राचार्य डॉ अनिता शर्मा ने कहा कि आश्रम में 204 बच्चे हैं। इनमें से पांच की मौत हुई और 29 का इलाज जारी है। जिन पांच बच्चों की मौत हुई, उनमें से दो को मिर्गी आती थी। अन्य अन्य की मौत के पीछे ब्लड इन्फेक्शन और फूड पायजनिंग की आशंका जताई है। मृत बच्चों के नाम शुभम उर्फ कर...
टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का मप्र में मना जश्न, मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया को दी बधाई

टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का मप्र में मना जश्न, मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया को दी बधाई

देश, मध्य प्रदेश
- भोपाल- इंदौर समेत प्रदेशभर में हाथों में तिरंगा लेकर खुशी से झूमे क्रिकेट प्रेमी भोपाल/इंदौर (Bhopal/Indore)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने टी-20 क्रिकेट विश्व (T-20 cricket world) का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया (Team India.) ने शनिवार की रात बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (South Africa .) को सात रन से हराया। इस मैच को लेकर देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी खासा उत्साह नजर आया। भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर निकले और आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टी 20 विश्व कप क्रिकेट मैच के अंतिम मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की ...
मप्रः पांच जून से शुरू होगा नमामि गंगे अभियान, मुख्यमंत्री ने दिए आमजन को अभियान से जोड़ने से निर्देश

मप्रः पांच जून से शुरू होगा नमामि गंगे अभियान, मुख्यमंत्री ने दिए आमजन को अभियान से जोड़ने से निर्देश

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने मंगलवार को मंत्रालय में एक बैठक में प्रदेश में पांच जून से प्रारंभ हो रहे नमामि गंगे अभियान (Namami Gange Campaign) की तैयारियों के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान (Namami Gange Campaign) से आमजन को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और जल संरक्षण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण दिवस पांच जून (Environment Day 5th June.) से प्रारंभ हो रहे जल संरक्षण अभियान, जल सम्मेलन आयोजन, जल संरचनाओं के अतिक्रमण हटाने के अभियान और जल स्रोतों को उपयोगी बनाने के कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा और संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्...