Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Chief Minister Dr. Yadav

मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए नहीं आने दी जाएगी संसाधनों की कमीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्र पुलिस को सशक्त बनाने के लिए नहीं आने दी जाएगी संसाधनों की कमीः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- ‘स्वर मेघ’ कार्यक्रम में पुलिस ब्रास बैंड के सदस्यों ने दी मनमोहक धुनों की प्रस्तुति भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े दस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार आवास इस वर्ष बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के अंतर्गत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार देर शाम भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आयोजित स्वर-मेघ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में नव-गठित पुलि...
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में तलाशें रोजगार की संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय बहुल क्षेत्रों में तलाशें रोजगार की संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने की पेसा एक्ट के क्रियान्वयन और संचालित गतिविधियों की समीक्षा भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में पेसा एक्ट (PESA Act) लागू है, वहां स्थानीय जनजातीय (local tribal) को रोजगार के नवीन क्षेत्रों (New areas of employment.) से जोड़ा जाए। जनजातीय बहुल पंचायतों द्वारा जनजातीय भाई-बहनों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की संभावनाओं को तलाशे, उपयुक्त कार्ययोजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य सुनिश्चित करें। इसमें कुटीर एवं ग्राम उद्योग, पशुपालन, मशरूम, लाख, शहद के उत्पादन और विक्रय, रेशम कीट पालन और वस्त्र निर्माण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल पंचायतों को ग्रामीण परिवहन व्यवस्था का दायित्व दिये जाने की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार करें। मुख्य...
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को उज्जैन प्रवास (Ujjain trip) के दौरान गुरुवार शाम को इस्कॉन (ISKCON) द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान (Pride of Ujjain Award) से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन की स्थापना की 18वी वर्षगांठ थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन के भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर श्री राधा मदनमोहन के दर्शन किये और आरती की। उन्होने इस्कॉन मन्दिर में प्रारम्भ किये गये निरामिश व सात्विक भोजन के उपहार गृह ‘गोविंदम फूड्स’ का शुभारम्भ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ.मोहन यादव का इस्कॉन मन्दिर की ओर से अभिनन्दन किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें भक्तिचारू महाराज का पुण्य स्मरण हो रहा है। आध्यात्मिक आनन्द की...
मप्रः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्रः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Former Chief Minister and senior Congress leader Kamal Nath) के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास के विभिन्न विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।...
बढ़ते हुए नगरीय क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बढ़ते हुए नगरीय क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती हुई वृद्धि (increasing growth in urban areas) और नगरीय प्रसार के मद्देनजर विश्लेषण कर उसके अनुसार भविष्य के लिये योजना (planning for the future) बनाये। नये बनने वाली जल योजनाओं (water schemes)और वर्तमान में संचालित जल योजनाओं के बेहतर उपयोग की पुख्ता व्यवस्था करें। पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित (ensure adequate water supply) करने के लिए जल निगम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग परस्पर समन्वय से कार्ययोजना बनाकर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जल के बढ़ते उपयोग से कस्बों और गाँवों में निकलने वाले अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपशिष्ट जल...
विराट व्यक्तित्व के धनी थे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीः मुख्यमंत्री डॉ यादव

विराट व्यक्तित्व के धनी थे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीः मुख्यमंत्री डॉ यादव

देश, मध्य प्रदेश
-मुख्यमंत्री ने 200 करोड़ लागत से बनने वाले अटल स्मारक का किया भूमिपूजन ग्वालियर (Gwalior)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे। सत्तापक्ष और विपक्ष ने उन्हें हमेशा पूरा सम्मान दिया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल (Prime Minister's tenure) में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सफल परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की देन है। मुख्यमंत्री डॉ यादव सोमवार देर शाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोम...
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण

देश, मध्य प्रदेश
- मरीजों को बेहतर सुविधाएं और दवाइयां उपलब्ध कराने के दिए निर्देश भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार देर रात्रि राजधानी भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण (Surprise inspection of Hamidia Hospital) किया और डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं (Better facilities for patients) और समय पर दवाईयां (medicines on time) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और औषधियों की उलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां मौजूद नागरिकों से आयुष्मान कार्ड तथा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सि...
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जगह-जगह मंच लगाकर उज्जैनवासियों ने किया स्वागत

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जगह-जगह मंच लगाकर उज्जैनवासियों ने किया स्वागत

देश, मध्य प्रदेश
- स्वागत यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का शनिवार को उज्जैन में भव्य स्वागत (Grand welcome in Ujjain) किया गया। यहां दशहरा मैदान से प्रारम्भ हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा (welcome visit) दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी...