Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Chhedi Jagan

‘छेदी जगन से ऋषि सुनक तक…,’ भारत करे इन पर गर्व

‘छेदी जगन से ऋषि सुनक तक…,’ भारत करे इन पर गर्व

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा भारत की मौजूदा पीढ़ी को संभव है कि छेदी जगन के बारे में पर्याप्त जानकारी न हो। वे सन 1961 में सुदूर कैरिबियाई टापू देश गयाना के प्रधानमत्री बन गए थे। उन्होंने जो सिलसिला शुरू किया था वह आज भी जारी है। अब ग्रेट ब्रिटेन में ऋषि सुनक देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए हैं। वे भारतवंशी भी हैं और हिन्दू भी हैं। ऋषि सुनक भारत की सबसे प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के फाउंडर चेयरमेन एन. नारायणमूर्ति के दामाद हैं। नारायणमूर्ति की पुत्री अक्षिता तथा सुनक स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सहपाठी थे। सुनक के पुरखे वैसे तो मूल निवासी पंजाब से हैं। वे पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में बस गए थे करीब 100 साल पहले। उनके पिता यशवीर का जन्म केन्या और मां का जन्म तंजानिया में हुआ था। हिन्दी और पंजाबी भी जानने वाले सुनक का परिवार 1960 के दशक में ब्रिटेन शिफ्ट कर गया था। गोरे शासक सन 1824 से ल...