Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज: भारत के प्रथम हिंदू हृदय सम्राट

छत्रपति शिवाजी महाराज: भारत के प्रथम हिंदू हृदय सम्राट

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित पूरे भारत के महानायक वीर छत्रपति शिवाजी महाराज। एक अत्यंत कुशल महान योद्धा और रणनीतिकार थे। माता जीजाबाई के पुत्र वीर शिवाजी का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब महाराष्ट्र ही नहीं अपितु पूरा भारत मुगल आक्रमणकारियों की बर्बरता से आक्रांत था। चारों ओर विनाश लीला व युद्ध के बादल मंडराते रहते थे। बर्बर हमलावरों के आगे भारतीय राजाओं की वीरता जवाब दे रही थी। चारों तरफ हाहाकार मचा था। एक के बाद एक भारतीय राजा मुगलों के अधीन हुए जा रहे थे। बिना युद्ध किये वे उनके गुलाम होते जा रहे थे। मंदिरों को लूटा जा रहा था, गायों की हत्या हो रही थी, नारी अस्मिता तार- तार हो चुकी थी। ऐसे भयानक समय में शिवनेरी किले में माता जीजाबाई ने वीर पुत्र को जन्म दिया । माता जीजाबाई ने बचपन से ही शिवाजी को निर्भीकता और राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ाया। शिवाजी की निर्भयता का उदाहरण उनके बचपन से ही मिलने लगा था। उन्ह...
‘इसलिए’ छत्रपति शिवाजी महाराज सबके हैं

‘इसलिए’ छत्रपति शिवाजी महाराज सबके हैं

अवर्गीकृत
- मुख्तार खान महाराष्ट्र ही नहीं सारे देश में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम आदर और श्रद्धा के साथ लिया जाता है। हर साल 19 फरवरी को शिवाजी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाती है। लगभग साढ़े तीन सौ वर्ष पहले शिवाजी महाराज ने रायगढ़ किले में जनसमूह की उपस्थिति में राज्याभिषेक का अनुष्ठान पूरा किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने समता, बंधुता और न्याय के मूल्यों पर आधारित स्वराज की स्थापना की। अपने शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के उन्होंने जनकल्याण के कार्य किए। दुर्भाग्य से शिवाजी महाराज को हिंदू शासक के रूप में निरूपित किया जाता रहा है। क्या शिवाजी महाराज जैसे विशाल व्यक्तित्व को केवल एक फ्रेम से देखा जाना न्यायोचित होगा? शिवाजी महाराज के विशाल व्यक्तित्व को केवल एक धर्म विशेष के रूप में प्रस्तुत करना अनुचित है। शिवाजी महाराज का जीवन हमें बताता है कि उन्होंने अपने शासनकाल में उच्च आदर्श प्रस्तुत किया...