Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Chandrayaan-3

‘चंद्र’यान-3… अब शोध हो महीन

‘चंद्र’यान-3… अब शोध हो महीन

अवर्गीकृत
- के. विक्रम राव भारत के चंद्रयान-3 की सफलता ने दुनिया के वैज्ञानिकों को अचंभित कर दिया है। सारे देश में खुशी का माहौल है। होना भी चाहिए। यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। मेरा मानना है कि अब इस पर विशद शोध शुरू होना चाहिए कि आमजन के जीवन पर इसका प्रभाव कैसा, क्या और कितना पड़ेगा ? यह महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाक्रम है। यूं चंद्र उपग्रह है, मगर उसे ज्योतिष में पूर्णग्रह माना जाता है। संतोषजनक रहा कि यह यान चांद पर विशाखा नक्षत्र में स्थापित हुआ था, जो सर्वाधिक शुभ माना जाता है। चंद्रमा तो मन का कारक भी है। यह शोध इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यूपी के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार (आईपीएस-1988) ने गत सप्ताह (21 अगस्त 2023) ने चंद्रकलाओं के आधार पर पुलिस की तैनाती का उल्लेख किया था। पंचांग के महत्व को उकेरा था। उनके शब्दों में-'अधीनस्थ अधिकारियों को हिंदू पंचांग के आधार पर चंद्रमा की ग...
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग भारत की अद्भुत सफलता : शिवराज

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग भारत की अद्भुत सफलता : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग (successful landing on the moon) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को प्रणाम करते हुए इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने इसे भारत की अद्भुत सफलता बताते हुए कहा है कि हमने चांद को छू लिया। यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार देर शाम अपने संदेश में कहा कि भारत की इस सफलता के लिए पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। आज का दिन आजादी का अमृत काल है। आज भारत की दुनिया में श्रेष्ठता का दिन भी है। भारत की यह अद्भुत सफलता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों और इसरो की टीम के प्रयत्नों, परिश्रम और समर्पण से भारत को यह अभूतपूर्व प्रतिष्ठा मिली है। प्रधा...
अंतरिक्ष में कामयाबी के बढ़ते कदम

अंतरिक्ष में कामयाबी के बढ़ते कदम

अवर्गीकृत
- प्रभुनाथ शुक्ल अंतरिक्ष विज्ञान में भारत बड़ी महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे कम खर्च में हमारे वैज्ञानिकों ने बुलंदी का झंडा गाड़ा है। हम चांद को जीतने निकल पड़े हैं। कभी हम साइकिल पर मिसाइल रखकर लांचिंग पैड तक जाते थे, लेकिन आज हमारे पास अत्याधुनिक तकनीकी उपलब्ध है, जिसका लोहा अमेरिका और दुनिया के तकनीकी एवं साधन संपन्न देश मानते हैं। इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरि कोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान -3 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण कर दिया। यान पृथ्वी की कक्षा में स्थापित भी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रक्षेपण की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 एक नए चैप्टर की शुरुआत है। अंतरिक्ष में बढ़ते कदम की वजह से चंद्रमा के साथ-साथ अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिशन का उपयोग हम विभिन्न क्षेत्रों में करे...