Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Chanderi Fort

चंदेरी दुर्ग और पराक्रम की कहानियां

चंदेरी दुर्ग और पराक्रम की कहानियां

अवर्गीकृत
- लोकेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर में बेतवा (बेत्रवती) एवं (उर्वसी) नदियों के मध्य विंध्याचल की सुरम्य वादियों से घिरा ऐतिहासिक नगर चंदेरी और उसका दुर्ग (किला) हमारी धरोहर है। यह नगर महाभारत काल से लेकर बुंदेलों तक की विरासत को संभालकर रखे हुए है। यहां समृद्धि, सांस्कृतिक-धार्मिक विरासत, त्याग, प्रेम और शौर्य, समर्पण, वीरता एवं बलिदान की गाथाओं की अनुभूति होती है। यह छोटा-सा सुंदर शहर अपनी रेशमी साड़ियों (चंदेरी की साड़ियों) के लिए विश्व प्रसिद्ध है। चंदेरी उनको भी लुभाता है, जिन्हें कला और संस्कृति के रंग सुहाते हैं। यहां केवल किला ही प्राचीन स्थापत्य नहीं है बल्कि चंदेरी की गली-गली में ऐतिहासिक धरोहर बिखरी है। आज का चंदेरी, नये और पुराने रंगों के संयोजन से तैयार एक खूबसूरत तस्वीर की तरह नजर आता है। जैसे किसी बुनकर ने रेशम की साड़ी में जगह-जगह सोने के धागों से फुलकारी की हो। किल...