Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Champaran Satyagraha

चंपारण सत्याग्रह के 106 साल, जिसने दिखाई आजादी की राह

चंपारण सत्याग्रह के 106 साल, जिसने दिखाई आजादी की राह

अवर्गीकृत
- आनंद प्रकाश भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चंपारण सत्याग्रह का प्रमुख महत्व है। यही वह सत्याग्रह है, जिसने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बना दिया। और यही वो सत्याग्रह है जिसने भारत को आजादी की राह दिखाई। 15 अप्रैल, 1917 को गांधी के मोतिहारी आगमन के बाद बिना किसी धरना, प्रदर्शन व अस्त्र- शस्त्र के प्रयोग के अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध शुरू किया गया किसानों का यह सत्याग्रह पूरी तरह सफल रहा। यह उन दिनों की बात है जब प्रथम विश्वयुद्ध चल रहा था। फिरंगियों के अत्याचार और शोषण से पूरे देश के साथ बिहार के चंपारण (बेतिया और मोतिहारी) जिले के किसान त्रस्त थे। उनकी जमीन पर जबरन नील की खेती करवाई जा रही थी। नील की खेती से न सिर्फ किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि की उर्वरता नष्ट हो रही थी, अपितु किसान अपने भोजन के लिए आवश्यक खाद्यान भी पैदा नही कर पा रहे थे।तीनकठिया प्रथा यान...