
MP: मुख्यमंत्री ने चंबल अभयारण्य के प्राकृतिक आवास में छोड़े 10 घड़ियाल
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्य जीव पर्यटन का एक वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में मुरैना क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। चम्बल अभ्यारण्य (Chambal Sanctuary) हमारे देश की प्राकृतिक संपदा है। यहां दुर्लभ प्रकार की प्रजातियों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम मध्य प्रदेश के वनों में सभी प्रकार के वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सक्षम हैं और इस दिशा में हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मुरैना स्थित देवरी घड़ियाल केंद्र से चंबल नदी में 10 घड़ियालों (नौ मादा और एक नर) को उनके प्राकृतिक आवास में छोड...