Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: CG-Presidential candidate – Draupadi Murmu – sought support

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में सांसद व विधायकों से मांगा समर्थन

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में सांसद व विधायकों से मांगा समर्थन

मध्य प्रदेश
रायपुर, 15 जुलाई (एजेंसी)। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सांसद, विधायकों से समर्थन मांगने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची हैं। उनका राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद विमानतल से काफिला केनाल रोड पहुंचा जहां मुर्मू ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए रायपुर के निजी होटल में सांसद व विधायकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान बसपा और जोगी कांग्रेस के विधायकों ने भी मुर्मू का समर्थन किया। बैठक को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आप सबका समर्थन मिल रहा है, जिसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हम सब एक अटूट हिस्सा हैं। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति की समृद्ध भूमि पर आना एक सुखद अनुभूति...