Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: centuries old

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष: करें योग, रहें निरोग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष: करें योग, रहें निरोग

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल भारत में योग का इतिहास सदियों पुराना है। वैश्विक स्तर पर इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते वर्ष 2015 में अपनाया गया। इस वर्ष पूरी दुनिया नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। माना जाता रहा है कि पृथ्वी पर सभ्यता की शुरुआत से ही योग किया जा रहा है लेकिन साक्ष्यों की बात करें तो योग करीब पांच हजार वर्ष पुरानी भारतीय परम्परा है। 2700 ईसा पूर्व वैदिक काल में और उसके बाद पतंजलि काल तक योग की मौजूदगी के ऐतिहासिक प्रमाण मिलते हैं। महर्षि पतंजलि ने अभ्यास तथा वैराग्य द्वारा मन की वृत्तियों पर नियंत्रण करने को ही योग बताया था। हिन्दू धर्म शास्त्रों में भी योग का व्यापक उल्लेख मिलता है। विष्णु पुराण में कहा गया है कि जीवात्मा तथा परमात्मा का पूर्णतया मिलन ही अद्वेतानुभूति योग कहलाता है। इसी प्रकार भगवद्गीता बोध में वर्णित है कि दुःख-सुख, पाप-पुण्य, शत्रु-मित्र...