Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: celebrate

बेहतरीन रहे जीएसटी के सात वर्ष, उत्सव मनाने के लिए बहुत कुछ

बेहतरीन रहे जीएसटी के सात वर्ष, उत्सव मनाने के लिए बहुत कुछ

अवर्गीकृत
- देवी प्रसाद मिश्रा सात एक विशेष संख्या है। चाहे गणित (अभाज्य संख्याएं और संख्या सिद्धांत), संगीत (सात संगीतमय स्वर), खगोल विज्ञान (चंद्र चरण में दिन) या पौराणिक कथा (सप्त चक्र, सप्त समुद्र या सप्त ऋषि) हो, सात का चक्र हमारे चारों ओर निरंतर मौजूद है। इसलिए यह प्रयास उचित है कि इस महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सात साल पूरे होने पर, हम इस बात की जांच करने के लिए कुछ समय निकालें कि स्वतंत्रता के बाद के सबसे बड़े कर सुधार, जीएसटी, जिसे 1 जुलाई, 2017 की मध्य-रात्रि को लागू किया गया था, का प्रदर्शन कैसा रहा है। तब से, जीएसटी ने बड़े पैमाने पर अकादमिक ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अनुपालन के सरलीकरण, लॉजिस्टिक्स में सुधार से लेकर मजबूत राजस्व संग्रह तक के प्रत्येक आयाम की विस्तार से जांच की गई है। जीएसटी के विषय से जुड़े कई दृष्टिकोणों में से एक है- जीएसटी के राजस्व प्रदर्शन पर हाल में...
मप्रः चैत्र माह से अगले वर्ष तक मनाया जाएगा गौ-वंश रक्षा वर्ष, गौ-शालाओं की राशि में होगी वृद्धि

मप्रः चैत्र माह से अगले वर्ष तक मनाया जाएगा गौ-वंश रक्षा वर्ष, गौ-शालाओं की राशि में होगी वृद्धि

देश, मध्य प्रदेश
- दुर्घटना का शिकार होने वाली गायों के उपचारार्थ ले जाने के लिये प्रति 50 किमी हाईड्रोलिक कैटल लिफ्टिंग व्हीकल की व्यवस्था होगी भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में गौ-माता (Mother cow) और गौ-वंश के संरक्षण (cow progeny protection) के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गौ-शालाओं के बेहतर संचालन के लिए उन्हें दी जा रही राशि में वृद्धि (increase in amount) की जाएगी। गौ-रक्षा संवाद निरंतरता होता रहेगा। इस विषय पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि गायों और गौ-शालाओं के बेहतर प्रबंधन के उपाय किये जा सकें। गायों के लिए गौ-शालाओं को प्रति गाय की राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रदान की जायेगी। अधूरी गौ-शालाओं का निर्माण पूर्ण किया जाएगा। नई गौ-शालाएं भी बनेंगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय नव वर्ष अर्थात इस चैत्र माह से...
हर नागरिक पूरे उत्साह से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा फहराए: शिवराज

हर नागरिक पूरे उत्साह से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा फहराए: शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, आजादी के अमर सेनानियों को किया नमन भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि हर नागरिक पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस ((celebrate independence day)) मनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर हर घर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को बुधनी में हर घर तिरंगा रैली में शामिल होने के बाद नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा रैली से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि बुदनी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में हर वर्ग के नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार से आकाश गुंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को ऐतिहासिक बताते ह...
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हो रहा रद्द, यह सही समय है खुशी मनाने का!

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून हो रहा रद्द, यह सही समय है खुशी मनाने का!

अवर्गीकृत
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई और भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की 66 सीटें पाकर सत्ता से बाहर हो गई। देश ने देखा भी कि जब इलेक्शन के परिणाम घोषित हो रहे थे तब कांग्रेस के नेताओं के साथ आम कार्यकर्ताओं के चेहरे पर एक अलग प्रकार की खुशी थी। कई कार्यालयों में हनुमान जी की गदा कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं के हाथों में लहरा रही थी और दावे यही किए जा रहे थे कि बजरंगबली का साथ भाजपा को नहीं कांग्रेस को कर्नाटक में मिला और वह सत्ता पर काबिज हो गई। लेकिन उन्हीं बजरंगबली को पूजनेवाले बहुसंख्यक समाज की रक्षा करने एवं उसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जिस संविधानिक व्यवस्था से धर्मांतरण विरोधी कानून कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार लाई थी, आज उसी को नई कांग्रेस सिद्धारमैया सरकार रद्द करने जा रही है। सही भी है, सत्ता जिसकी, निर्णय भी...
बैसाखी पर विशेष: नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ कि आई बैसाखी

बैसाखी पर विशेष: नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ कि आई बैसाखी

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल कृषि प्रधान देश भारत में बैसाखी पर्व का संबंध फसलों के पकने के बाद उसकी कटाई से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसे विशेष तौर पर पंजाब का प्रमुख त्योहार माना जाता है। वैसे देशभर में बैसाखी को बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन सिख समुदाय बैसाखी से ही नए साल की शुरूआत मानते हैं। इस दिन एक-दूसरे को बधाइयां दी जाती हैं। पंजाब में किसान अपने खेतों को फसलों से लहलहाते देखता है तो इस दिन खुशी से झूम उठता है। खुशी के इसी आलम में शुरू होता है गिद्दा और भांगड़ा का मनोहारी दौर। पंजाब में ढोल-नगाड़ों की धुन पर पारम्परिक पोशाक में युवक-युवतियां नाचते-गाते और जश्न मनाते हैं। सभी गुरुद्वारों को फूलों तथा रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाता है। उत्तर भारत और विशेषतः पंजाब तथा हरियाणा में गिद्दा और भांगड़ा की धूम के साथ मनाए जाने वाले बैसाखी पर्व के प्रति भले ही काफी जोश देखने क...
बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाई जाती है स्वर्ण मंदिर में दीपावली

बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाई जाती है स्वर्ण मंदिर में दीपावली

अवर्गीकृत
- रावेल पुष्प हमारे देश में दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जाता है और हम अपने घरों में, धार्मिक स्थानों में, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तथा पूरे गांव, शहर को ही दीयों की रोशनी से तथा बिजली की तरह-तरह की लाइटों से सजाते हैं और खुशियां मनाने के जो भी इंतजाम हम कर सकते हैं, वो करते हैं। दीपावली यानी प्रकाश पर्व को मनाने के पीछे जो आम कारण हम जानते हैं कि इस दिन भगवान श्री रामचंद्र जी 14 वर्ष के बनवास और लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने अपने घरों और नगर में दीपमाला की थी और खुशियां मनाईं थीं। इसके अलावा भी कई और धारणाएं, परम्परायें या फिर स्थानीय संस्कृति या सन्दर्भों से जुड़ी घटनाऐं मौजूद है। इनमें से हिंदू धर्म के ग्रंथों में कुछ का उल्लेख तो भले ही है लेकिन सभी का नहीं है। आइये, ऐसे ही कुछ कारणों पर हम एक नजर डालते हैं- भगवान...