Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Captain Savita

राष्ट्रमंडल खेल महिला हॉकी : कप्तान सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जीता कांस्य पदक

खेल
बर्मिंघम। कप्तान और गोलकीपर सविता के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पेनल्टीशूट आउट में 2-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनल्टीशूट आउट का सहारा लिया गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और टीम को पहले मिनट में ही गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसमें सफल नहीं हो सकी। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से 1 मिनट पहले, मैच के 29वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर भारत का खाता खोला। मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड की कप्तान ओलिविया मेरी ने बराबरी का गोल किया, हालांकि इस गोल को अवैध करार दिया गया और मध्यांतर तक भारत ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखा। तीसरा क्वार्टर गोल ...