Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Cape Town

सोचना होगा बिन भूजल, कैसा होगा कल

सोचना होगा बिन भूजल, कैसा होगा कल

अवर्गीकृत
- कुलभूषण उपमन्यु हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन को जलविहीन घोषित किया गया है। प्रकृति का यह बदला रूप सारी दुनिया के लिए भयावह संदेश है। जलवायु परिवर्तन के दौर में पूरी दुनिया में जल आपूर्ति अपने आप में एक चुनौती के रूप में उभरती दिख रही है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है। कुल उपलब्ध जल का 97 प्रतिशत भाग सागरों में है, जो खारा है। केवल तीन प्रतिशत जल ही प्रयोग के योग्य है, जिसमें 2.4 प्रतिशत ग्लेशियरों में है। केवल 0.6 प्रतिशत जल ही नदियों, झीलों आदि में है। पृथ्वी पर कुल 32 करोड़, 60 लाख खरब गैलन पानी है। सागरों से पानी भाप बन कर बादलों के रूप में बरसता है। उसमें से कुछ ही ग्लेशियरों और बर्फ, नदी जल, भूजल के रूप में धरती पर रुक जाता है, बाकी बह कर फिर समुद्र में चला जाता है। जो पानी धरती पर रुक गया, वही हमारे उपयोग के योग्य बचता है। जलवायु परिवर्तन से जमीन पर...

ICC महिला टी 20 विश्व कप 2023 की मेजबानी करेंगे गक्बेरहा, पार्ल और केपटाउन

खेल
जोहान्सबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) (Cricket South Africa (CSA)) ने खुलासा किया है कि गक्बेरहा (पूर्व में पोर्ट एलिजाबेथ), पार्ल और केप टाउन फरवरी 2023 में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप (ICC Women's T20 World Cup) की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम जनवरी 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (ICC Under-19 Women's T20 World Cup) के पहले संस्करण के मेजबान होंगे। टूर्नामेंट के निदेशक रसेल एडम्स ने एक बयान में कहा, "हम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तीन शहरों की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।" उन्होंने कहा, "पूर्वी और पश्चिमी केप बेहतरीन सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के साथ प्रमुख क्रिकेट और पर्यटन स्थल हैं। ये स्थान इस आयोजन में भाग लेने वाले स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों के लिए क्रिकेट का एक यादगार और विशिष्ट अफ्रीकी उत्सव बनाने के लिए तैयार हैं...