Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: cancer hospital

मप्रः देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, विश्रामालय में रोगियों व उनके परिजन से मिले, बांटे कंबल

मप्रः देर रात कैंसर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री, विश्रामालय में रोगियों व उनके परिजन से मिले, बांटे कंबल

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) बुधवार देर रात राजधानी भोपाल में भ्रमण करते हुए जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल (Jawaharlal Nehru Cancer Hospital) पहुंचे। उन्होंने यहां शयनागार पहुंचकर रोगियों और उनके परिजन (Patients and their families after dormitory) से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय (Rest room of Cancer Hospital.) में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। उन्होंने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जि...