Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: BWF World Championships

BWF विश्व चैंपियनशिप: एन सी यंग ने कैरोलिना मारिन को हराकर जीता स्वर्ण

BWF विश्व चैंपियनशिप: एन सी यंग ने कैरोलिना मारिन को हराकर जीता स्वर्ण

खेल
कोपेनहेगन (Copenhagen)। एन सी-यंग (Ann Si-young) ने रविवार को कोपेनहेगन (Copenhagen) में अपना पहला BWF विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (BWF World Championships Gold Medal) जीता है। युवा दक्षिण कोरियाई शटलर (Young South Korean shuttler) ने फाइनल में तीन बार की चैंपियन कैरोलिना मारिन (Carolina Marin) को 21-12 से हराया है। दक्षिण कोरिया के लिए इस प्रतियोगिता में यह पहला महिला एकल पदक है। एन सी और मारिन के बीच हमेशा ही एक रोमांचक मुकाबला देखने का मिलता है। इस फाइलन से पहले दोनों ने 9 मुकाबले खेले हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच 9 मुकाबलों में सी-यंग ने 5 और मारिन ने 4 मैच जीते। दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत इस साल थाईलैंड ओपन के फाइनल में हुई थी, जहां सी-यंग ने (21-16, 21-12) जीत हासिल की थी। सी-यंग 30 वर्षों में BWF विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली दक्षिण कोरियाई महिला एकल शटलर बन...

BWF विश्व चैंपियनशिप : चिराग-सात्विक की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

खेल
टोक्यो। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी को शनिवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया के हारून चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट 1 पर खेले गए इस मुकाबले में मलेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 22-20, 18-21, 16-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला 1 घंटा 67 मिनट तक चला। इसी के साथ भारतीय जोड़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई है। भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी रही। पहला गेम तेज-तर्रार एक्शन के साथ एक करीबी मुकाबला था। पहले गेम में चिराग और सात्विक ने 22-20 से जीत हासिल की। हालांकि, मलेशियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और इस गेम में 21-18 से जीत दर्ज कर मैच में बराबरी हासिल कर ली। चिया और यिक ने अपना स...

चिराग-सात्विक ने रचा इतिहास, BWF विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी

खेल
टोक्यो। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। यह युगल जोड़ी से चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक भी होगा। चिराग-रैंकीरेड्डी ने शुक्रवार को खेले गए पुरूष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया। कोर्ट 2 पर खेलते हुए भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापानी जोड़ी को 24-22, 15-21, 21-14 से शिकस्त दी। इस मैच का पहला गेम रोमांचक और करीबी था, हालांकि चिराग और सात्विक अंत में 24-22 से विजयी हुए। ताकुरो और यूगो की जापानी जोड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और भारतीय जोड़ी को 15-21 से शिकस्त देकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। शेट्ट...

BWF विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी

खेल
टोक्यो। एमआर अर्जुन (MR Arjun) और ध्रुव कपिला (Dhruv Kapila) की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी (Indian men's doubles pairing) ने बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) विश्व चैंपियनशिप (BWF (Badminton World Federation) World Championship) के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कोर्ट एक पर खेलते हुए, भारतीय जोड़ी ने केएच लोह और एच टेरी की सिंगापुर की जोड़ी को 18-21, 21-15 और 21-16 से हराया। भारतीय जोड़ी को पूरे मैच के दौरान लोह और टेरी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा और जीत दर्ज करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पहले सेट में सिंगापुर की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी पर दबाव डालते हुए महत्वपूर्ण क्षणों का फायदा उठाया। वे पहले सेट में आक्रमणकारी शॉट्स के शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीयों को पछाड़ने में सफल रहे। हालांकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन वापसी की और सेट अपने नाम...

BWF विश्व चैम्पियनशिप : क्वार्टरफाइनल में पहुंची चिराग-रैंकीरेड्डी की जोड़ी

खेल
टोक्यो। चिराग शेट्टी (Chirag Shetty ) और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) की भारतीय जोड़ी (Indian pair) ने गुरूवार को बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) विश्व चैम्पियनशिप (BWF (Badminton World Federation) World Championship) में पुरूष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने डेनमार्क के जे. बेय और एल. मोल्हेडे की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-12 और 21-10 से हराया। यह मुकाबला केवल 35 मिनट तक चला। इस पूरे मैच में भारतीय शटलरों का दबदबा रहा और डेनमार्क की जोड़ी को कोई मौका नहीं मिला। इस भारतीय जोड़ी के शानदार फॉर्म को देखते हुए, उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की गई थी और यह जोड़ी उस पर खरी उतरी है। वे न सिर्फ टूर्नामेंट में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि अपने विरोधियों को जोरदार तरीके से मात दे रहे हैं। इससे पहले ए...

BWF विश्व चैंपियनशिप के अंतिम 16 में पहुंचे लक्ष्य सेन, श्रीकांत बाहर

खेल
टोक्यो। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी (India's star badminton player) लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने बुधवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 (BWF World Championships 2022.) के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है। सेन ने पुरुष एकल वर्ग के अपने दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन के लुइस पेनालवर को शिकस्त दी। सेन ने पेनालवर को 21-17, 21-10 से हाराया। पहले गेम में एक समय 4-6 पिछड़ने के बाद सेन ने लगातार सात अंक जीते और इंटरवल तक अच्छी बढ़त बना ली। हालांकि इसके बाद पेनालवर ने अच्छी वापसी की और स्कोर 16-14 कर दिया, लेकिन फिर इसके बाद सेन ने अच्छा खेल दिखाया और 18-14 से बढ़त बना ली और अंत में पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में सेन ने स्पेनिश खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और आसानी से दूसरा गेम 21-10 से जीतकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पुरूष एकल के एक अन्य मुकाबले में भारतीय स्टार खिलाड़ी कि...