Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Bribery

रिश्वत लेकर भर्ती मामले में टीसीएस ने छह कर्मचारियों को किया बर्खास्त

रिश्वत लेकर भर्ती मामले में टीसीएस ने छह कर्मचारियों को किया बर्खास्त

देश, बिज़नेस
मुंबई/नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रिश्वत लेकर भर्ती मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीसीएस ने 6 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके अलावा छह बिजनेस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। टीसीएस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने यह जानकारी दी है। टीसीएस की यहां वार्षिक आम सभा में चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों के सवाल के जवाब में कहा कि हमने छह कर्मचारियों और छह कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी तीन और कर्मचारियों की भूमिकाओं की जांच कर रही है। चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी को दो शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद टीसीएस ने आरोपों की जांच की थी। एक अमेरिका में व्यावसायिक सहयोगियों या संविदा कर्मियों की नियुक्ति से संबंधित है, जबकि दूसरी शिकायत फरवरी के अंत और मार्च में भारत में भर्तियों को लेकर थी। उल्लेखनीय ...
भ्रष्टाचारियों से कैसे निपटें?

भ्रष्टाचारियों से कैसे निपटें?

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोर सरकारी नौकरों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। अब उनका अपराध सिद्ध करने के लिए ऐसे प्रमाणों की जरूरत नहीं होगी कि रिश्वत देनेवाला और लेनेवाला खुद स्वीकार करे कि मैंने रिश्वत दी है और मैंने रिश्वत ली है। यदि वे खुद स्वीकार न करें या अपने कथन से पलट जाएं या उनमें से कोई मर जाए तो भी अदालत को न्याय जरूर करना होगा। अदालतों को चाहिए कि वे दूसरे प्रमाणों की खोज भी करें। जैसे गवाहों से पूछें, बैंक के खाते तलाशें, रिश्वतखोरों की चल अचल-संपत्तियों का ब्योरा इकट्ठा करवाएं, उनके परिवारों के रहन-सहन और खर्चों का कच्चा चिट्ठा तैयार करवाएं, सरकारी कागजातों को खंगलवाएं आदि कई प्रमाणों के आधार पर रिश्वत के लेन-देन को पकड़ा जा सकता है। अब तक रिश्वत के कई मामले रास्ते में ही बिखर जाते रहे हैं, लेकिन रिश्वत विरोधी कानून की इस नई व्याख्या के कारण अब ज्यादा मामले...