Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: BJP MLA

मप्रः भाजपा विधायक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 11 लोगों को एक-एक साल की सजा

मप्रः भाजपा विधायक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 11 लोगों को एक-एक साल की सजा

देश, मध्य प्रदेश
खंडवा। जिले की पंधाना विधानसभा से भाजपा विधायक राम दांगोरे (BJP MLA Ram Dangore). भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पटेल (Yuva Morcha District President Anoop Patel) समेत 11 लोगों एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट (mp mla special court) ने शनिवार को 11 साल पुराने बहुचर्चित कालिख कांड में एक-एक साल की सजा सुनाई है। मामला 2011 का है। आरोपित नेताओं ने अखिल विद्यार्थी परिषद में रहते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप था कि इन नेताओं ने इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार चौधरी के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। मामले में खंडवा के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोपितों में पंधाना से वर्तमान भाजपा विधायक राम दांगोरे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनूप पटेल, विधायक के करीबी अश्विनी साहू, राहुल डोडे, रोहित मिश्रा, अंकित अवस्थी, कैलाश साहू, ज्योति वालिजंकर, सोनाली, आशीष तायड़े को पुलिस ने ...
मप्र: हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन किया शून्य

मप्र: हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन किया शून्य

देश, मध्य प्रदेश
जबलपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने टीकमगढ़ जिला अंतर्गत खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन शून्य कर दिया है। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया। अदालत ने आदेश की प्रति मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन शून्य होने के साथ लोधी को मिल रहे विधायक संबंधी सभी लाभ रोके जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, याचिकाकर्ता 2018 में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पराजित प्रत्याशी रहीं चंदा सिंह गौर की ओर से भाजपा विधायक का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से स्वीकार जाने के अलावा सरकार से अनुबंधित एक निजी ठेका कंपनी से पार्टनरशिप की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से यह आरोप भी लगाया गया था कि पूर्...
भाजपा विधायक सुलोचना रावत की तबियत बिगड़ी, बड़ौदा रेफर

भाजपा विधायक सुलोचना रावत की तबियत बिगड़ी, बड़ौदा रेफर

देश, मध्य प्रदेश
अलीराजपुर। जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुलोचना रावत (BJP MLA Sulochana Rawat) की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ (sudden illness) गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गुजरात के बड़ौदा रेफर (Baroda Referees of Gujarat) कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, विधायक सुलोचना रावत गुरुवार शाम को अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खा रही थीं, उसी दौरान अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्हें परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बड़ौदी रेफर कर दिया गया। पता चला है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले ही सुलोचना रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। सुलोचना रावत की ड्यूटी गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में लगी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आज झाबुआ में रात्रि विश्राम करना ...

तेलंगाना : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार

देश
हैदराबाद । तेलंगाना (Telangana) के भाजपा विधायक टी राजा (BJP MLA T Raja) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद (Hyderabad) में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथ...