Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: bhaarat jodo no

यह भारत जोड़ो नहीं, सत्ता के लिए यात्रा है

अवर्गीकृत
- सुरेश हिन्दुस्थानी वर्तमान में कांग्रेस जिस दोराहे पर खड़ी है, वह भूलभुलैया जैसी स्थिति को प्रदर्शित कर रहा है, क्योंकि कांग्रेस में जो सुधार की आवाजें मुखरित हो रही हैं, उसे नेतृत्व सिरे से नकार रहा है। इसे कांग्रेस का बहुत कमजोर पक्ष कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। ऐसा लग रहा है कि नेतृत्व से अलग राय रखने वाले नेताओं की कोई जगह ही नहीं है। अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसकी कमान राहुल गांधी संभाल रहे हैं। कांग्रेस के लिए बेचैन करने वाली स्थिति यह है कि जिसके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस ने फिर उसी को आगे करके परिवर्तन की आस देख रहे नेताओं को ठेंगा दिखाने का कार्य किया है। ऐसे में प्रश्न यह भी है कि कांग्रेस किसको जोड़ने का प्रयास कर रही है, क्योंकि जो अपने दल के नेताओं को एक सूत्र में पिरोने में सफल नहीं हो पा रहा है, वह किस आधार पर भारत जोड़ने की कल्पना कर...