Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Being Hindu

हिन्दू होने के मायने

अवर्गीकृत
- वीरेन्द्र सिंह परिहार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पिछले दिनों मेघालय में कहा था कि हिन्दू बनने के लिए यह जरूरी नहीं कि कोई अपना धर्म बदले। हिमालय के दक्षिण में हिन्द महासागर के उत्तर में और सिंघु नदी के तट के निवासियों को परम्परागत रूप से हिन्दू कहा जाता है। मुगलों और ईसइयों के पहले भी हिन्दू अस्तित्व में थे। हिन्दू धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। जब आरएसएस हिन्दुत्व की बात करता है तो वह जीवन जीने की इसी तरीके की बात करता है। संघ धर्म विशेष भी बात नहीं करता। हिन्दू शब्द उन सभी को अपने आप में शामिल करता है जो भारत माता के पुत्र हैं। भारतीय पूर्वजों के वंशज हैं और जो भारतीय संस्कृति के अनुसार आचरण करते हैं। भारत में रहने वाले किसी भी भारतीय को हिन्दू बनने के लिए धर्म बदलने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि संघ प्रमुख भागवत इन दिनों मुस्लिम बुद्धिजीवियों औ...