Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: become

क्या भारत कभी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा?

क्या भारत कभी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाएगा?

अवर्गीकृत
- प्रहलाद सबनानी प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं इतिहासकार श्री एंग्स मेडिसिन के अनुसार वर्ष 1820 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। 1820 आते-आते चीन भारत से आगे निकल गया था। 1820 से 1870 के बीच चीन एवं भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में पूरे विश्व में सबसे आगे थे। वर्ष 1870 से 1900 के बीच ब्रिटेन विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया परंतु ब्रिटेन पर यह ताज अधिक समय तक नहीं टिक सका क्योंकि इसके तुरंत बाद अमेरिका विश्व में सबसे तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया था। इसके बाद तो आर्थिक प्रगति के मामले में अमेरिका एवं यूरोपीयन देश लगातार आगे बढ़ते रहे, विकसित अर्थव्यवस्थाएं बने और एशिया के देशों (विशेष रूप से भारत एवं चीन) का वर्चस्व वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग समाप्त सा हो गया था। परंतु, अब एक बार पुनः समय चक्र बदल रहा है एवं अमेरिका एवं यूरोपीयन दे...
ममता बनर्जी के लिए कहीं नंदीग्राम न बन जाए संदेशखाली

ममता बनर्जी के लिए कहीं नंदीग्राम न बन जाए संदेशखाली

अवर्गीकृत
- विकास सक्सेना अंग्रेजी की एक प्रसिद्ध कहावत है कि एक कील की वजह से पूरा राज्य खो जाता है। इसको स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि कील की वजह से नाल, नाल की वजह से घोड़ा, घोड़े की वजह से युद्ध और युद्ध की वजह से राज्य से हाथ धोना पड़ जाता है। यही हाल लोकतंत्र में भी होता है। कई बार बहुत मजबूत दिख रहे नेता या दल के लिए कोई घटना उसके पतन का कारण बन जाती है। पश्चिम बंगाल इसका जीता जागता उदाहरण है। यहां 34 साल के वामपंथी शासन के लिए 14 मार्च, 2007 को नंदीग्राम में किसानों पर गोलीबारी की घटना विनाशकारी साबित हुई। कभी राज्य की 80 प्रतिशत से ज्यादा सीटें जीतने वाले वामदलों का आज यहां एक भी विधायक नहीं है। वामपंथियों को बेदखल करके यहां की सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी के लिए अब संदेशखाली का मामला वामपंथियों के नंदीग्राम की तरह साबित हो सकता है। इसके अलावा अब नागरिकता संशोधन कानून लागू करके केंद...
दिसंबर माह के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने दीप्ति शर्मा, पैट कमिंस

दिसंबर माह के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने दीप्ति शर्मा, पैट कमिंस

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council (ICC)) ने दिसंबर 2023 (December 2023) के लिए पुरुष और महिला (Men's and Women's) प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा (Player of the Month award winners announced) कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम की विजयी टेस्ट श्रृंखला में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज व कप्तान पैट कमिंस ने दिसंबर के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुररस्कार जीता। दूसरी ओर, तीनों प्रारूपों में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की उल्लेखनीय जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दीप्ति शर्मा ने अपना पहला आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता। दिसंबर में पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सफलता में कमिंस सबसे आगे थे। कमिंस ने मेलबर्न में पाकिस्...
राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा श्रीराम मंदिर

राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा श्रीराम मंदिर

अवर्गीकृत
- प्रो. संजय द्विवेदी आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत, हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे, लेकिन आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। श्रीराम मंदिर का निर्माण एक अनथक संघर्ष का प्रतीक है। अयोध्या यानी वह भूमि जहां कभी युद्ध न हुआ हो। ऐसी भूमि पर कलयुग में एक लंबी लड़ाई चली और त्रेतायुग में पैदा हुए रघुकुल गौरव भगवान श्रीराम को आखिरकार छत नसीब होने वाली है। राजनीति कैसे साधारण विषयों को भी उलझाकर मुद्दे में तब्दील कर देती है, रामजन्मभूमि का विवाद इसका उदाहरण है। आजादी मिलने के समय सोम...
2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: एसएंडपी

2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: एसएंडपी

देश, बिज़नेस
-वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंचने का जताया अनुमान नई दिल्ली (New Delhi)। वैश्विक रेटिंग एजेंसी (Global rating agency) एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings.) ने कहा कि भारत (India) वर्ष 2030 (year 2030) तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (world third largest economy) बन जाएगा। रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-27 में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर (country's gross domestic product (GDP) growth rate) 7 फीसदी (7 percent) तक पहुंचने का अनुमान भी जताया है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2024-25 में 6.9 फीसदी पर पहुंचने से पूर्व चालू वित्त 2023-24 में 6.4 फीसदी बनी रहेगी। एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में यह सात फीसदी पर पहुंच जाएगी। इससे प...
भारत 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है: जेपी मॉर्गन

भारत 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है: जेपी मॉर्गन

देश, बिज़नेस
- 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा भारत नई दिल्ली (New Delhi)। अमेरिकी मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी (American multinational financial services company) जेपी मॉर्गन (JPMorgan) का मानना है कि 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) का आकार बढ़ कर 7 ट्रिलियन डॉलर (7 trillion dollars) हो सकता है। जेपी मॉर्गन के एशिया पेसिफिक इक्विटी रिसर्च डायरेक्टर जेम्स सुलिवान का मानना है कि 2027 तक भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में सुलिवान ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार तेजी आने की संभावना बनी हुई है। अगर सबकुछ ठीक रहा और कोई बड़ी आपदा नहीं आई तो भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 7 साल में 7 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंच सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में ही अगले 5 वर्षों के दौरान...
देश में आईकॉन बन गया है इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज

देश में आईकॉन बन गया है इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में इंदौर के नंबर वन आने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को इंदौर में एयरपोर्ट (Airport in Indore) पर आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी (smart City) के क्षेत्र में देश में इंदौर के नंबर वन आने पर शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर की जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संबंधितों की अथक मेहनत का परिणाम है कि इंदौर ने फिर एक नया मुकाम देश में हासिल किया है। इंदौर देश में आईकॉन (Indore Icon in the country) बन गया है। इंदौर को शीघ्र ही मेट्रो ट्रेन वाली सिटी (metro train city) बनने का गौरव भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है। चंद्रमा पर चंद्रयान भ्रमण कर रहा है।...
मजदूरों के हित में सर्वाधिक योजनाएँ अमल में लाने वाला राज्य बना मध्यप्रदेश

मजदूरों के हित में सर्वाधिक योजनाएँ अमल में लाने वाला राज्य बना मध्यप्रदेश

देश, मध्य प्रदेश
- हर कदम पर सामाजिक सुरक्षा, सवा पांच लाख़ मजदूरों को 4917 करोड़ की सहायता भोपाल (Bhopal)। मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना (Chief Minister Jan-Kalyan Sambal Yojana) सहित 22 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (social security schemes) के संचालन के साथ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) मजदूर परिवारों (working families) के हित में सर्वाधिक योजनाएँ अमल में लाने वाला राज्य बन गया है। इन योजनाओं का लाभ देने के लिए श्रम सेवा पोर्टल काम कर रहा है। यह जानकारी रविवार को जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में पिछले डेढ़ दशक में पांच लाख 25 हजार मजदूरों को 4917 करोड़ रुपये की सहायता दी ग़ई है। अब तक एक करोड़ 61 लाख मजदूरों का पंजीयन किया गया है। कोविड संक्रमण के कठिन समय में श्रमिक परिवारों को इन योजनाओं से भरपूर मदद मिली थी। उन्होंने बत...
गुलामी की मानसिकता छोड़ने से ही 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत : सीतारमण

गुलामी की मानसिकता छोड़ने से ही 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत : सीतारमण

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि गुलामी वाली मानसिकता (slave mentality) छोड़कर ही 2047 तक भारत (India) का विकसित देश (developed country) बनने का सपना साकार होगा।ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर देर रात भुवनेश्वर पहुंची सीतारमण ने सुबह जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीतारमण ने ओडिशा के पुरी में 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के तहत 'पंच प्रण प्रतिज्ञा' में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हमारे अंदर पैदा की गई गुलामी की मानसिकता से खुद को मुक्त करने की जरूरत है, तभी भारत 2047 तक विकसित देश बन सकेगा। ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर देर रात भुवनेश्वर पहुंची सीतारमण ने सुबह जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय शिक्...