Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: became

‘राममय’ हुआ इंदौर, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर

‘राममय’ हुआ इंदौर, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने इंदौर के विश्राम बाग में आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति का किया उद्घाटन - 22 जनवरी को दीप उत्सव मनाकर अविस्मरणीय बनाने का आह्वान इंदौर (Indore.)। आज का दिन संपूर्ण इंदौर शहर के लिए अविस्मरणीय बन गया, जब जय श्री राम की गूंज और मंत्रों के उच्चारण के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने लक्ष्मण सिंह गौड़ उद्यान (विश्राम बाग) में आयरन स्क्रैप से निर्मित (Made from iron scrap.) श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति (Replica of Shri Ram Temple Ayodhya) का अनावरण किया। इस दौरान पूरा शहर राममय नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार देर शाम इंदौर में रोड के बाद विश्राम बाग पहुंचे थे। इस अवसर पर नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, सांसद शंकर लालव...
बैडमिंटन : जापान की इवांगा व नाकानिशी बनीं महिला डबल्स चैंपियन

बैडमिंटन : जापान की इवांगा व नाकानिशी बनीं महिला डबल्स चैंपियन

खेल
- अश्विनी-तनीषा संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारी नई दिल्ली (New Delhi)। तीसरी वरीय रिन इवांगा व की नाकानिशी की जापानी जोड़ी ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टुर सुपर 300 में भारतीय उम्मीदों को तगड़ा झटका देते हुए महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। इसके अलावा पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के ची यू जेन, महिला सिंगल्स में जापान की नोजोमी आकोहुरा, पुरुष डबल्स में मलेशिया के चुंग होन जियान व मोहम्मद हैकल और मिक्स डबल्स में खिताब इंडोनेशिया के दूसरी वरीय डेजन फर्डिनन्स्याह व ग्लोरिया इमानुएल विजाजा चैंपियन बने। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 2,10,000 अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में आज खेले गए महिला डबल्स के फाइनल में रिन इवांगा व की नाकानिशी ने भारत की सातवीं...
जब विकास एक जन-आंदोलन बन गया

जब विकास एक जन-आंदोलन बन गया

अवर्गीकृत
- जी. किशन रेड्डी यह देश प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की ऐसी आधारशिला पर बना है, जहां वैदिक काल में हमें केवल एक ही मंत्र बताया जाता था… जिसे हमने सीखा है, जिसे हमने याद किया है – “संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्” – हम साथ चलते हैं, हम साथ आगे बढ़ते हैं, हम साथ मिलकर सोचते हैं, हम मिलकर संकल्प लेते हैं और हम साथ मिलकर इस देश को आगे ले जाते हैं - नरेन्द्र मोदी" 2014 में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसे भारत के लिए अपना विज़न अर्थपूर्ण तरीके से सामने रखा, जहां विकास सिर्फ एक एजेंडा नहीं था बल्कि प्रत्येक भारतीय का साझा लक्ष्य था। उन्होंने एक ऐसे भविष्य का संकेत दिया, जहां जनभागीदारी, हमारे सबसे मजबूत हथियार के रूप में और विश्व गुरु के रूप में सत्ता के शिखर पर हमारे दावे के रूप में उभरेगी। इसी वर्ष प्रधानमंत्री ने कैलेंडर पर एक महत्वपूर्ण तिथि अंकित की 'राष्ट...
‘सांची’ बनी देश की पहली सोलर सिटी, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया लोकार्पण

‘सांची’ बनी देश की पहली सोलर सिटी, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया लोकार्पण

देश, मध्य प्रदेश
- अब ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में पथ प्रदर्शन करेगा सांची : मुख्यमंत्री चौहान भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल (World Heritage Monument Site) सांची नगर (Sanchi Nagar) देश की पहली सोलर सिटी (Country's first solar city) बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार शाम को इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि आज अक्षय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया और इस क्षेत्र में कार्य करने का मंत्र दिया है, उसे सामाजिक दायित्व मानकर पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है। मध्यप्रदेश ओंकारेश्वर में भी बांध की सतह पर सोलर पैनल लगाकर 600 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापि...
राष्ट्रीय खेल दिवस: गेंद आई तो फिर दद्दा की हो गई

राष्ट्रीय खेल दिवस: गेंद आई तो फिर दद्दा की हो गई

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल प्रतिवर्ष 29 अगस्त को भारत में हॉकी के पूर्व कप्तान मेजर ध्यानचंद की जयंती को ‘खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद हॉकी के ऐसे महान खिलाड़ी और देशभक्त थे कि उनके करिश्माई खेल से प्रभावित होकर जब एक बार जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उन्हें अपने देश जर्मनी की ओर से खेलने का न्यौता दिया तो ध्यानचंद ने उसे विनम्रतापूर्वक ठुकराकर सदा अपने देश के लिए खेलने का प्रण लिया। वो मूल रूप से बुंदेलखंड के थे। उन्हें बुंदेलखंड में आज भी हर कोई प्यार से दद्दा कहकर पुकारता है। हालांकि उन्हें बचपन में खेलने का कोई शौक नहीं था और साधारण शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे सोलह साल की आयु में दिल्ली में सेना की प्रथम ब्राह्मण रेजीमेंट में सिपाही के रूप में भर्ती हो गए थे। सेना में भर्ती होने तक उनके दिल में हॉकी के प्रति कोई लगाव नहीं था। स...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट में भारत के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारत के अनुभवी बल्लेबाज (India's veteran batsman) विराट कोहली (Virat Kohli) टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर (5th highest run scorer Indian cricketer) बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। सहवाग ने 103 टेस्ट मैचों में 49.43 की औसत से 8503 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। डोमिनिका में दूसरे दिन स्टंप्स तक कोहली के नाम 8515 रन थे। अपना 110वां टेस्ट खेलते हुए उन्होंने 28 शतक और इतने ही अर्द्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 48.93 है। दूसरे दिन स्टंप्स के समय, कोहली 96 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे थे, भारत का स्कोर 312/2 था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय ...
तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनीं इगा स्विटेक

तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनीं इगा स्विटेक

खेल
पेरिस (Paris)। टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट (Tennis Grand Slam Tournament) फ्रेंच ओपन 2023 (French Open 2023) का महिला सिंग्ल्स का खिताब (Women's Singles Title) पोलैंड (Poland) की इगा स्विटेक (Inga Switek) में जीत लिया है। इगा ने फाइनल मैच में चेक रिपब्लिक की कैरोलीना मुकोवा (Carolina Mukova) को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वांटेक ने वर्ष 2020 में पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। तब से 4 साल के अपने करियर में वो तीन बार (वर्ष 2022 और 2023) इस ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकी हैं। हालांकि ओवरऑल ग्रैंड स्लैम के तौर पर उनके नाम चार खिताब हैं। तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने के अलावा उन्होंने एक बार वर्ष 2022 में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया है।...
पांचवी बार IPL चैम्पियन बनी चेन्नई सुपरकिंग्स, फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया

पांचवी बार IPL चैम्पियन बनी चेन्नई सुपरकिंग्स, फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराया

खेल, देश
-15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ जडेजा ने दिलाई जीत अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ चेन्नई पांचवी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है। बारिश के बाधा के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था, जिसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया। आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के इरादे 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के चार ओवर में टीम ने 50 रन पूरे किए। ऋुतुराज गायकवाड़ और डेवन कानवे ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। फिर पारी के सातवें ओवर में नूर अहमद ने न सिर्फ इस जोड़ी को तोड़ा बल्कि चेन्नई को दोहरा झटका भी दिया। नूर ने एक ही ओवर में गायकवाड़ और कानवे को पवेलियन भेजा। गायकवाड़ न...
मप्र : चार आईएएस का तबादला, आशीष सिंह बने भोपाल के कलेक्टर

मप्र : चार आईएएस का तबादला, आशीष सिंह बने भोपाल के कलेक्टर

देश, मध्य प्रदेश
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह को पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी, 48 घंटे में सरकार ने बदला आदेश भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक आईएएस आशीष सिंह को भोपाल जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। आशीष सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में प्रबंध संचालक हैं। राज्य शासन ने दो दिन पहले ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाने का आदेश जारी किया गया था। 48 घंटे बाद में ही सरकार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं, अविनाश लवानिया को जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था। इस आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश में एस. विश्वनाथन...