Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: beats 5-4

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

खेल
वालेंसिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वालेंसिया में हो रहे 5 देशों के टूर्नामेंट के अपने चौथे और अंतिम मैच में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया। भारत के लिए मैच जुगराज सिंह (20'', 60'') और हरमनप्रीत सिंह (25'', 56'') ने दो-दो गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद (16'') ने एक गोल किया। पहले क्वार्टर में फ्रांस ने लुकास मोंटेकॉट (11'') के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद विवेक सागर प्रसाद (16'') ने फील्ड गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जुगराज सिंह (20'') ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी, इस गोल के पांच मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। फ़्रांस को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला और एटिने टाइनेवेज़ (28'') ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया, जिससे मध्यांतर तक भार...