Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: beats 3-1

FIH Hockey Olympic Qualifiers: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

FIH Hockey Olympic Qualifiers: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

खेल
रांची (Ranchi)। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (FIH Women's Hockey Olympic Qualifier) में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। रविवार को दिन का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। पहली मैच में मिली हार को भुलाकर भारत ने मैच के 41वें सेकेंड में गोल कर इरादा साफ कर दिया। झारखंड की संगीता कुमारी ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया। न्यूजीलैंड के पलटवार करते हुए मैच के 9 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-1 से बराबरी की। मेगन हल ने न्यूजीलैंड के लिए गोल किया। भारत ने आक्रामक खेल खेलते हुए 12 वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर 2-1 की लीड बनाई। उदिता ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। भारत के लिए तीसरा गोल नेहा ने 14वें मिनट में किया। न्यूजीलैंड के डिफेंस में सेंध लगाकर फील्ड गोल कर 3-...