Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: beat 5-2

हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

खेल
राउरकेला। भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप में आज क्लासिफिकेशन राउंड के तहत नौ से 12वें स्थान के लिए मैच खेले गए। इसमें भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इससे पहले टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा था। इसी तरह अन्य तीन मुकाबले में फ्रांस ने चिली को 4-2, मलेशिया ने जापान को 3-2 और अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से मात दी। नौ से 12वें स्थान के लिए खेले गए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 धूल चटा दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में नौवां स्थान पक्का कर लिया है। राउरकेला में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से एमवीबी समकेलो और केसियम मुस्तफा ने गोल किए। फ्रांस ने चिली को 4-2 से हराया इससे पहले फ्रांस और चिली के बीच खेले गए मुकाब...