Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: beat 2-1

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया

खेल
हुलुनबुइर। मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने यहां शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें, 19वें मिनट) ने दोनों गोल दागे जबकि पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल नदीम अहमद (8वें मिनट) ने किया। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम सोमवार को सेमीफाइनल 2 खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। मैच में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गोल किया। आठवें मिनट में नदीम अहमद ने पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया और 1-0 की बढ़त ले ली। हालांकि भारतीय टीम ने वापसी की और 13वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। अंतिम मिनटों में काफी...
जूनियर महिला हॉकी एशिया कप : भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

जूनियर महिला हॉकी एशिया कप : भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian junior women's hockey team) ने सोमवार को जापान (Japan) में चल रहे महिला जूनियर एशिया कप 2023 (Women's Junior Asia Cup 2023) के अपने दूसरे मैच में मलेशिया को 2-1 (Beat Malaysia 2-1) से हरा दिया। मैच में भारत के लिए मुमताज खान (10') और दीपिका (26') ने एक-एक गोल किया, जबकि मलेशिया के लिए डियान नाज़ेरी (6') ने एकमात्र गोल किया। मलेशिया ने मैच में अच्छी शुरुआत की और उनका ध्यान गेंद पर कब्जा बनाए रखना था, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। मैच के छठें मिनट में डियान नाज़ेरी ने गोल कर मलेशिया को 1-0 से आगे कर दिया, हालांकि इस गोल के 4 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में मुमताज खान ने पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी दिला दी। पहले क्वार्टर की समाप्ती पर दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पूरी ताक...
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 2-1 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने शनिवार को एडिलेड (Adelaide) में अपने दौरे के पांचवें और अंतिम मैच (fifth and final match) में ऑस्ट्रेलिया 'ए' (Australia 'A') के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत (Thrilling 2-1 win) दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (10वें) और दीप ग्रेस एक्का (25वें) ने गोल किए, वहीं, ऑस्ट्रेलिया 'ए' के लिए एकमात्र गोल अबीगैल विल्सन (22') ने किया। पिछला मुकाबला 3-2 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की,दूसरी तरफ गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम के डिफेंस में सतर्क रहीं और विपक्षी टीम को सर्कल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। तीन त्वरित पेनल्टी कार्नर अर्जित करते हुए, भारत ने 'ऑस्ट्रेलिया ए' के डिफेंस पर दबाव बनाया और नवनीत कौर (10') ने रिवर्स हिट के साथ पहला गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने दूसरे क्व...
फीफा विश्व कप: सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

फीफा विश्व कप: सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

खेल
दोहा। फीफा फुटबॉल विश्व कप (fifa football world cup) के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ग्रुप-सी के मुकाबले (Group-C match) में सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना (two time champion argentina) को 2-1 से हरा दिया है। मुकाबले में सऊदी अरब ने शानदार खेल दिखाया। टीम के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और सालेम अलडावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। वहीं अर्जेंटीना की तरफ से एक मात्र गोल कप्तान लियोनल मेसी ने किया। इस तरह सऊदी अरब ने जीत दर्ज विश्व कप में शानदार शुरुआत की है। मुकाबले के पहले हाफ में अर्जेंटीना की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। कप्तान लियोनल मेसी ने टीम के लिए पहला गोल दागा। मेसी को 10वें मिनट में पेनाल्टी मिला और उन्होंने इसे गोल में तब्दील कर दिया। इस तरह अर्जेंटीना ने पहले दस मिनट में ही 1-0 से आगे हो गई। हालांकि इसके बाद अर्जेंटीना पहले हाफ में कोई गोल नही...