Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: bank employees

बैंक कर्मचारियों की 30 व 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल टली

बैंक कर्मचारियों की 30 व 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल टली

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में शुक्रवार देर रात हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद अपनी दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दी है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक बयान में कहा कि वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर श्रम आयुक्त के आश्वासन पर यह हड़ताल टाल दिया गया है। यूएफबीयू देश के अधिकांश बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया बैठक में बैंक कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। एआईबीईए के अखिल भारतीय महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि बैक कर्मचारियों की म...
बैंक कर्मचारी 19 नवंबर को करेंगे हड़ताल, कामकाज हो सकता है प्रभावित

बैंक कर्मचारी 19 नवंबर को करेंगे हड़ताल, कामकाज हो सकता है प्रभावित

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैंकिंग संबंधी कामकाज के लिए अगर आपको बैंक जाना जरूरी है, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल 19 नवंबर को देशभर के बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने एक दिन के देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह जानकारी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि एआईबीईए के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) को एक दिन के हड़ताल का नोटिस दिया है। इस नोटिस में बताया गया है कि उनके सदस्य 19 नवबंर को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा है। बैंक ने कहा कि हड़ताल वाले दिन में बैंक की शाखाओं में कामकाज जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है, लेकिन हड़ताल होने पर उस दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती है। (एजेंसी, हि.स.)...