Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: bang

IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया

IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया

खेल
अहमदाबाद (Ahmedabad)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) के 16वें संस्करण का शुक्रवार से धमाकेदार आगाज (big bang) हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत हुई। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने 'मनचला' गाना गाकर की। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने इस सीजन की जानकारी दी। IPL 2023 के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तुति बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर अरिजीत ने की। उन्होंने अपनी शानदार गायकी से फैंस का मन मोह लिया। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस उनके साथ गुनगुनाने लगे। इस दौरान उन्होंने 'ए वतन मेरे वतन', 'वंदे मातरम', 'लहरा दो', 'केसरिया तेरा इश्क है पीया', 'चन्ना मेरेया मेरेया', 'तू मेरे कोई ना होके भी कुछ लागे' और 'झूमे जो पठान मेरी जान' जैसे अपने हिट नंबर्स की प्रस्तुति दी। अरिजी...

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम धमाकेदार जीत से शुरुआत, घाना को 11-0 से हराया

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने अपने अभियान की धमाकेदार जीत से शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत (India) ने घाना (Ghana) को 11-0 से हराया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने गोल की हैट्रिक लगाई है। वहीं जुगराज सिंह ने दो गोल किए हैं। भारत का अगला मैच 01 अगस्त को इंग्लैंड से होना है। मैच के शुरुआती मिनट में भी भारतीय हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर अभिषेक ने रिबाउंड शॉट पर गोल कर दिया। वहीं भारत ने लगातार आक्रमण जारी रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर इस बार हरमनप्रीत ने गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रही विपक्षी घाना पर पूरी तरह से दबाव बनाकर रखा और शमशेर ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। मैच के 20वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शानदार ...