Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Bajrang Punia

विश्व कुश्ती चैंपियनशिपः बजरंग पूनिया ने 65 किलो वर्ग में जीता कांस्य पदक

खेल
नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Indian wrestler Bajrang Punia) ने कांस्य पदक (won bronze medal) जीत लिया है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिल गये हैं। बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में पुर्तगाल के सेबेस्टियन रिवेरा को 11-9 से मात दी। विश्व चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, ग्रीकोरोमन और महिला वर्ग में मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान खेलने गए थे और अभी तक हाथ में सिर्फ दो पदक आया है। बजरंग के अलावा सिर्फ विनेश फोगाट ही भारत को पदक दिला पाईं। उन्होंने भी कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारत ने कुल 2 कांस्य पदक हासिल किये हैं। इससे पहले विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में शुक्रवार को में भारतीय उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : बजरंग पुनिया ने भारत को दिलाया सातवां स्वर्ण

खेल
बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन शुक्रवार को कोवेंट्री एरिना रेसलिंग (Coventry Arena Wrestling) के मैट बी पर खेले गए मुकाबले में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Indian wrestler Bajrang Punia) ने पुरुषों के 65 किग्रा के फाइनल में कनाडा के लछलन मैकनील को हराकर भारत को सातवां स्वर्ण पदक दिलाया। बजरंग ने कनाडा के मैकनील को 9-2 के अंतर से हराया। भारतीय दिग्गज पहलवान बजरंग ने शुरुआत में विपक्षी खिलाड़ी पर लगातार दबाव बनाते हुए चार प्वाइंट की बढ़त हासिल की। बाउट के पहले राउंड में बजरंग ने अपना वर्चस्व बनाए रखा और विरोधी पहलवान को अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। लचलन मैकनील ने दो अंक लेने के लिए मुकाबले में वापसी की और बढ़त को कम कर दिया। यहां तक मुकाबला काफी टक्कर का रहा लेकिन बजरंग इसके बाद 6-2 से आगे हो गए। इसके ...