Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Backward

चंबा प्रकृति में समृद्ध, विकास में पिछड़ा

चंबा प्रकृति में समृद्ध, विकास में पिछड़ा

अवर्गीकृत
- कुलभूषण उपमन्यु हिमाचल प्रदेश का जिला चंबा आजादी से पहले उत्तर पश्चिमी हिमालय का एक मुख्य रजवाड़ा हुआ करता था. जो आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश में 1948 में शामिल हुआ और जिला चंबा कहलाया। हालांकि लाहौल का भी कुछ क्षेत्र चंबा रजवाड़े का भाग हुआ करता था जिसे चंबा-लाहौल कहा जाता था। पंजाब-हिमाचल के पुनर्गठन के बाद कुल्लू लाहौल का मुख्य भाग भी जब हिमाचल में शामिल हो गया तब चंबा लाहौल वाला क्षेत्र जिला लाहौल-स्पिति में डाल दिया गया। चंबा रजवाड़ा शासन के अंतर्गत अन्य पहाड़ी रजवाड़ों से विकसित और प्रगतिशील माना जाता था। जहां 1870 से पहले राजा श्री सिंह के समय आधुनिक चिकित्सालय का निर्माण हो चुका था। राजा शाम सिंह के समय जिसे 40 बिस्तर का अस्पताल बनाया गया। राज्य के दूरदराज हिस्सों को सड़कों से जोड़ा गया। विद्यालय खोले गए। प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य से बाहर पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था हु...
अंकगणित के साथ विमर्श के मोर्चे पर भी पिछड़ी कांग्रेस

अंकगणित के साथ विमर्श के मोर्चे पर भी पिछड़ी कांग्रेस

अवर्गीकृत
- विकास सक्सेना देश के आम चुनाव के लिए सौ दिनों से भी कम समय बचा है, सभी राजनैतिक दल इसके लिए अपने-अपने तरीके से सियासी बिसात बिछा रहे हैं। विपक्षी दलों के कई नेताओं के साथ आने से भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है तो विपक्षी गठबंधन बनाकर भाजपा विरोधी विमर्श खड़ा करने की जुगत में लगी कांग्रेस को इस साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली में गठबंधन की संभावना खत्म होने से चुनावी अंकगणित के मामले में कांग्रेस तेजी से पिछड़ ही रही थी। इसी बीच पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का हैरान करने वाला निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट को छोड़ कर सुरक्षित तरीके से राज्यसभा सांसद बनने के फैसले से विमर्श के मोर्चे पर भी कांग्रेस पिछड़ गई है। केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों ने ग...