Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Backbone

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान उसकी आत्माः केंद्रीय मंत्री चौहान

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान उसकी आत्माः केंद्रीय मंत्री चौहान

देश, मध्य प्रदेश
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने भैरूंदा में 111 करोड़ से अधिक के 34 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan) रविवार को इछावर एवं भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही इछावर, लाड़कुई एवं भैरूंदा में आयोजित किसान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में 111 करोड़ 97 लाख 85 हजार लागत के 34 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ (Agriculture, backbone Indian economy) है, और किसान उसकी आत्मा है। किसान कल्याण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि किसानों की त...
भारतीय कृषि व्यवस्था का कायाकल्प

भारतीय कृषि व्यवस्था का कायाकल्प

अवर्गीकृत
- डॉ. विपिन कुमार कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसने हमारे आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृति और आध्यात्मिक प्रगति में एक महान भूमिका निभायी है। हम कृषि को एक उत्सव के रूप में मनाते हैं। हमारे किसान बंधुओं ने अपनी संस्कृति में वनों, पहाड़ों, नदियों, पशुधन, जीव-जंतुओं को एक दैवीय स्थान दिया है। क्या प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का ऐसा अनुपम उदाहरण आपने कहीं देखा है? केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और सीजीआईएआर द्वारा हाल ही में 'अनुसंधान से प्रभाव तक : न्याय संगत और लचीली कृषि-खाद्य प्रणालियां' विषय में एक चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया और इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी मंच साझा किया। इस सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी के कृषि-खाद्य प्...
नर्स दिवस पर विशेष: स्वास्थ्य तंत्र की ‘रीढ़’ हैं नर्सें

नर्स दिवस पर विशेष: स्वास्थ्य तंत्र की ‘रीढ़’ हैं नर्सें

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर नर्स का नाम आते ही सफेद या आसमानी वस्त्र में किसी रोगी की सेवा करती युवती की तस्वीर आंखों के सामने उभर कर आती है। चिकित्सा कार्यों में सहयोग देने वाली युवतियों ने इस कार्य को इतना महान बना दिया है कि लोग इन्हें बहुत आदर और प्रेम से ‘सिस्टर’ कहकर पुकारते हैं। बिना भेदभाव के वह इस मुंह बोले रिश्ते को अपने पेशे के साथ-साथ बखूबी निभाती भी हैं। इसीलिए ये नर्स चिकित्सा में सेवा, समूचे स्वास्थ्य तंत्र और उससे जुड़ी तमाम चिकित्सीय प्रणालियों की ‘रीढ़’ मानी जाती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायक के रूप में इनके योगदान की जब बातें होती हैं तो शब्द कम पड़ जाते हैं। 12 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ है जो पूरी तरह से इन्हीं के कर्तव्यों को समर्पित है। नर्सों का योगदान तो हमेशा से सराहनीय रहा ही है। पर, कोरोना महामारी में इनके समक्ष जो चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हुईं, उनका भी इन्होंने...
राष्ट्रीय युवा दिवस: देश के विकास की रीढ़ होते हैं युवा

राष्ट्रीय युवा दिवस: देश के विकास की रीढ़ होते हैं युवा

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल युवा पीढ़ी किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़ होती है। ऐसी रीढ़, जो यदि क्षतिग्रस्त हो जाए तो शरीर का सीधे खड़े रहना भी असंभव हो जाता है अर्थात रीढ़ के क्षतिग्रस्त होने पर शरीर का विकास होना भी संभव नहीं। ठीक इसी प्रकार देश के विकास के लिए विकास की रीढ़ यानी युवा वर्ग की मानसिकता का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। वर्तमान परिवेश में समाज में चारों तरफ अपराधों तथा भ्रष्टाचार का जो मकड़जाल फैल चुका है, वह घुन बनकर न सिर्फ देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है बल्कि युवा वर्ग भी भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के इस दूषित माहौल में हताश व निराश है। ऐसे में युवा वर्ग सही मार्ग से न भटके, इसके लिए युवा शक्ति को जागृत कर उसे देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराते हुए सही दिशा में प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना और उचित मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रासंगिकता बहुत ब...