Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: auspicious

महाशिवरात्रि: शिवतत्व का मर्म मंगलकारी

महाशिवरात्रि: शिवतत्व का मर्म मंगलकारी

अवर्गीकृत
- सुरेन्द्र किशोरी देवाधिदेव महादेव शिव का अर्थ कल्याण होता है। इस शिवतत्व को जीवन में उतारने वाले का अमंगल कभी नहीं होता। व्यक्ति धीरे-धीरे आत्मोन्नति करता हुआ चरम लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है। महाशिवरात्रि का वास्तविक उद्देश्य यही है। महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशी को होता है। शिव का स्थान हिंदू धर्म में सर्वोपरि है। शिव ही ऐसे देवता हैं, जो संपत्ति और वैभव के बदले त्याग और अकिंचनता को वरण करते हैं। वह सर्वशक्तिमान हैं। शिव का तीसरा नेत्र बड़ी से बड़ी शक्ति को जलाकर राख करने की क्षमता रखता है। यह सब होने पर भी शिव सदा नंगे-दिगंबर, दीन-हीन, भूत-प्रेतों के साथी बने रहते हैं। उन्होंने अमृत को त्यागकर जहर पिया। हाथी तथा घोड़े को छोड़कर बैल की सवारी स्वीकार की। हीरा, मोती, रत्नों को त्यागकर सर्प और नरमुंडों का आभूषण अपनाया। महाशिवरात्रि का पर्व हम सबको लोभ, मोह, लालसा के स्थान प...

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मंगलकारी बना मंगलवार, सेंसेक्स 964 अंक उछला

देश, बिज़नेस
- मुनाफावसूली के बावजूद 1 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ बाजार नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार खरीदारी के सपोर्ट से एक बार फिर मजबूती की नई ऊंचाई पर चढ़ता नजर आया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोनों सूचकांक सेंसेक्स 60 हजार अंक और निफ्टी 17,900 अंक के दायरे को पार करने में सफल रहे। लेकिन दिन के दूसरे सत्र के कारोबार में हुई मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सके। दोपहर बाद हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार में गिरावट जरूर आई, इसके बावजूद लिवाली के सपोर्ट की वजह से भारतीय शेयर बाजार लगभग 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी बन गया। आज दिन के पहले सत्र में बाजार में चौतरफा लिवाली होती रही, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी ...