Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: attack

मनोरंजन का बाजार, संस्कृति पर प्रहार

मनोरंजन का बाजार, संस्कृति पर प्रहार

अवर्गीकृत
- सुशील शर्मा आजकल देश में मनोरंजन का बाजार भारतीय संस्कृति पर तगड़ा प्रहार कर रहा है। धारावाहिकों और मनोरंजन शोज में द्विअर्थी-भद्दे संवाद और दृश्य खुल्लम-खुल्ला सुनाए और दिखाए जा रहे हैं। सिनेमा के परदे पर शीला-मुन्नी जैसे गानों की भरमार है। युवा रास्ते में आती-जाती लड़कियों पर इन गानों के माध्यम से फब्तियां कसते हैं। फिल्म और टेलीविजन ऐसी चीजों की जानकारी देने लगते हैं जिन्हें बच्चे सही अर्थों में जानने के बजाय गलत तरीके से अपनाने लगते हैं। इसी का परिणाम जघन्य यौन अपराध के रूप में बार-बार प्रकट हो रहा है। अश्लीलता परोसे जाने की इस प्रवृत्ति के साथ फूहड़ विज्ञापनों की भरमार ने सुसभ्य समाज की चिंता बढ़ा दी है। इनमें सामान्यतः नारी की फूहड़ छवि प्रस्तुत की जा रही है। इसका विरोध हमेशा शून्य रहा है। तभी तो यह सब धड़ल्ले से चल रहा है। यदि समय रहते इन अश्लील विज्ञापनों, पोस्टरों, पत्रिकाओं ...
प्रकृति के सभी घटकों पर आधुनिक सभ्यता का आक्रमण

प्रकृति के सभी घटकों पर आधुनिक सभ्यता का आक्रमण

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित प्रकृति का प्रत्येक अंश और अंग परस्परावलम्बन में है। सब एक-दूसरे पर आश्रित हैं। न जल स्वतंत्र है और न ही हवा। वनस्पतियां और औषधियां भी स्वतंत्र नहीं हैं। लाखों जीव हैं, वह भी प्रकृति की शक्तियों पर निर्भर हैं। पिछले कुछ समय से प्रकृति के सभी घटकों पर आधुनिक सभ्यता का आक्रमण है। पृथ्वी का ताप बढ़ा है। संभवतः पहली बार भारत के बड़े क्षेत्र में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अनेक जीव, पशु और पक्षी इस ताप को सह नहीं पाए। अनेक मनुष्यों की भी इस ताप के कारण मृत्यु हुई। भूमण्डलीय ताप में लगातार वृद्धि का कारण हमारी जीवनशैली है। इसका केन्द्र आधुनिक औद्योगिक सभ्यता है। इस विषय पर कई अंतरराष्ट्रीय बैठकें भी हो चुकी हैं। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। यही स्थिति जल प्रदूषण की है। नदियां सूख रही हैं। ऋतु चक्र गड़बड़ाया है। प्राचीन भारत में सभी प्राकृतिक शक्तियों और वनस्पतियों...
संवैधानिक प्रावधान पर स्वामी प्रसाद का प्रहार

संवैधानिक प्रावधान पर स्वामी प्रसाद का प्रहार

अवर्गीकृत
- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भगवान बुद्ध ने कहा था कि किसी को मानसिक पीड़ा देना भी हिंसा होती है। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने को बौद्ध कहते हैं। लेकिन वह लगातर बौद्ध दर्शन का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके बयानों से हिन्दुओं को मानसिक पीड़ा पहुंच रही है। बौद्ध चिंतन के अनुसार उनका यह आचरण हिंसा की परिधि में है। पहले रामचरितमानस की एक चौपाई का उन्होंने गलत अर्थ बता कर आस्था पर प्रहार किया । इस पर मुंह की खाई थी। लेकिन बेहयाई ऐसी की कोई सबक नहीं लिया। अब कहा कि हिन्दू धर्म नहीं धोखा है। ऐसा कह कर उन्होंने संविधान की भावना पर प्रहार किया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में हिन्दू शब्द का उल्लेख है। जैन, सिख, बौद्ध धर्मावलंबी को हिंदू परिभाषित किया गया है। स्वामी प्रसाद ने हिन्दू को धोखा बताया। उनके बयान का निहितार्थ यह हुआ कि संविधान में धोखा का उल्लेख है। इसी प्रकार डॉ. आंबेडकर ने हिन्दू कोड बिल पेश कि...
युगांडा में ISIS से जुड़े आतंकियों का स्कूल पर हमला, 38 छात्रों समेत 41 की मौत

युगांडा में ISIS से जुड़े आतंकियों का स्कूल पर हमला, 38 छात्रों समेत 41 की मौत

विदेश
कंपाला। युगांडा में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी समूह ने एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस हमले में 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत हो गयी। आठ लोगों के घायल होने की जानकारी भी साने आई है। पश्चिमी युगांडा के मपांडवे कस्बे में आईएसआईएस से जुड़े अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स के बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर दिया। हमले में 41 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से 38 छात्र थे। आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। जिस जगह हमला हुआ, वह क्षेत्र कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा से जुड़ा है। मपांडवे के लुबिरिरा सेकंडरी स्कूल के छात्रावास में बच्चे, शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे, उसी समय अचानक हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने स्कूल के छात्रावास में आग भी लगा दी। युगांडा पुलिस के प्रवक्ता फ्रेड इनांगा ने बताया कि हमलावरों ने छात्रावास फूंक दिया और स्कूल के भोजनालय व उसके भंडार कक्ष को लूट लिया। स्कूल से बच्चों के...
विश्व होम्योपैथी दिवस विशेष: रोग की जड़ पर प्रहार

विश्व होम्योपैथी दिवस विशेष: रोग की जड़ पर प्रहार

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक जर्मन मूल के महान चिकित्सक और उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ मनाया जाता है। होम्योपैथी को संपूर्ण चिकित्सा प्रणाली के रूप में स्थापित करने का श्रेय डॉ. हैनीमैन को ही जाता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा की इस अलग प्रणाली के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति तक इसकी पहुंच की सफलता दर को आसानी से बेहतर बनाना है। 10 अप्रैल 1755 को जन्मे डॉ. हैनीमैन के पास एमडी की डिग्री थी पर उन्होंने बाद में अनुवादक के रूप में कार्य करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने अंग्रेजी, फ्रांसीसी, इतालवी, ग्रीक, लैटिन इत्यादि कई भाषाओं में चिकित्सा, वैज्ञान की पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन किया । इसके बाद होम्योपैथी के रूप में दुनिया के सामने नई चिकित्...
क्यों होते हैं भारतीय दूतावासों पर हमले

क्यों होते हैं भारतीय दूतावासों पर हमले

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा हाल के दौर में ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया स्थित भारतीय दूतावासों/ उच्चायोगों पर लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शन तथा हमले सिद्ध कर रहे हैं कि उपर्युक्त देशों की पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां कितनी काहिल और नकारा हैं। वे इन हमलों को रोकने में नाकाम हैं। ये शर्मनाक है। बीते कुछ दिन पहले लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लहरा रहे तिरंगे झंडे का जिस बेशर्मी से अपमान किया गया, उससे हरेक राष्ट्रवादी भारतीय का कलेजा फट रहा है। सारा भारत लंदन की घटना के कारण गुस्से में है। जिस भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर सारा भारत गर्व महसूस कर रहा था, वे अपने पुरखों के देश के तिरंगे का अपमान झेलते रहे। उन्हें भारत से कुछ सबक लेना चाहिए जहां पर 160 देशों के दूतावास तथा उच्चायोग कार्यरत हैं। पर मजाल है कि कोई प्रदर्शनकारी उनके अंदर चला जाए। उस देश के राष्ट्र ध्वज क...
कराची में पुलिस मुख्यालय पर हमला, तीन आतंकियों समेत 6 की मौत

कराची में पुलिस मुख्यालय पर हमला, तीन आतंकियों समेत 6 की मौत

विदेश
- ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत, 11 लोग घायल हुए - कराची पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले में शामिल थे आठ से 10 आतंकी इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) में शरई फैसल स्थित कराची पुलिस मुख्यालय (केपीओ) (Karachi Police Headquarters (KPO)) पर शुक्रवार रात को आतंकी हमला (terrorist attack) हुआ। करीब चार घंटे तक चले पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस के ऑपरेशन में 3 आतंकियों समेत 6 लोगों की मौत हुई (6 people including 3 terrorists died) है। ऑपरेशन में तीन आतंकियों के अलावा एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की भी मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है। पुलिस के अनुसार कराची के 5 मंजिला कराची पुलिस मुख्यालय पर शाम 7:10 बजे आठ से 10 आतंकी घुस आए। शरई फैसल के सदर पुलिस स्टेशन के पास स्थित पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भ...
पंजाब विधानसभा से बाहर निकल रहे पाक के गृहमंत्री के ऊपर फेंके गए जूते

पंजाब विधानसभा से बाहर निकल रहे पाक के गृहमंत्री के ऊपर फेंके गए जूते

विदेश
इस्लामाबाद (Islamabad) । पाकिस्तान (Pakistan) के आंतरिक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह (Rana Sanaullah) के ऊपर मंगलवार को जूते (shoes) से हमला (Attack) कर दिया गया। यह हमला तब हुआ जब वे अपनी कार से पंजाब विधानसभा (Punjab Legislative Assembly) की बैठक से निकल रहे थे। हालांकि, कार का शीशा लगने से उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। अभी यह पता नहीं चला है कि हमला किसने किया। पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई मंत्रियों पर हुए हैं हमले बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में किसी नेता पर हमला किया गया हो। इससे पहले कई नेताओं पर जूते और स्याही से हमला किया गया। साल 2023 के पहले दिन पाकिस्तान के गवर्नर कामरान टेसरी पर एक शख्स ने जूते से हमला कर दिया। जहां 11-मार्च-2018 को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लाहौर में एक व्यक्ति ने...

पीएम मोदी के बयान पर केजरीवाल का हमला, बोले- मुफ्त शिक्षा और फ्री इलाज देकर क्या गुनाह किया?

देश
नई दिल्‍ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम मोदी (PM Modi) के फ्री के वादों पर निशाना साधने के बाद अपनी बात रखी है. केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री सुविधाएं (free facilities) देने से देश का करदाता ठगा महसूस करेगा. इस पर मेरी राय है कि टैक्सपेयर के साथ धोखा तब होता है, जब लोगों से टैक्स (tax) लेकर उस पैसे से दोस्तों को कर्जों को माफ किया जाता है. टैक्सपेयर सोचता है कि मेरे से टैक्स तो ये कहकर ले लिया कि आपको सुविधाएं देंगे, लेकिन उस पैसे से अपने दोस्तों के कर्जे माफ कर दिए, तब टैक्सपेयर धोखा महसूस करता है. केजरीवाल ने आगे कहा कि टैक्सपेयर सोचता है कि खाने पीने की चीजों पर टैक्स लगा दिया और बड़े-बड़े दोस्तों को टैक्स माफ कर दिए. उनको टैक्स में रिलीफ दे दिया. तब आम आदमी सोचता है कि मेरे साथ धोखा हो गया. केजरीवाल ने समझाया कि टैक्सपेयर के साथ धोखा तब नहीं होता...